Ram Mandir Update: राम मंदिर से चंपत राय की छुट्टी !
चढ़ावा चोरी की रिपोर्ट लिखाने वाले कृष्ण मोहन को मिली कमान !
“जो पाप से जुड़ा है, उसे सजा दिलाएंगे’
राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत की जगह महासचिव बने कृष्ण मोहन
कृष्ण मोहन ने ही चोरी की लिखाई थी रिपोर्ट
पूर्व आईएफएस कृष्ण मोहन का है RSS से गहरा नाता
आज बात करेंगे राम मंदिर की…चंपत राय की महासचिव पद से छुट्टी की …चंदा चोरी के बीच राम मंदिर ट्रस्ट के बनाए नए महासचिव कृष्ण मोहन की…

सोमवार 6 जुलाई को अयोध्या राम मंदिर में मैराथन बैठक में अमृत निकला है. राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में चौतरफा घिरे ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और दूसरे ट्रस्टी अनिल मिश्रा को बॉय-बॉय कर दिया गया है.
अब पूर्व महासचिव चंपत राय की जगह अब कृष्ण मोहन जी ट्रस्ट का कामकाज देखेंगे.
अयोध्या में हुई श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में सबसे पहले चंदा चोरी पर दुख जताया गया. उसके फौरन बाद महासचिव चंपत राय और दूसरे ट्रस्टी अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंज़ूर कर लिया गया.
चंदा चोरी पर हुई मैराथन बैठक के बाद ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि पूरी तरह से आहत दिखे, उन्होंने कहाकि सभी लोग राम मंदिर चढ़ावा चोरी से आहत हैं.
इसी प्रेस कॉन्फ्रेन्स में ही गोविंद देव गिरि ने एलान किया कि चंपत राय की राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव पद से छुट्टी कर दी गई है. उनकी जगह मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी कृष्ण मोहन को अंतरिम महासचिव बनाया गया है.
भारतीय वन सेवा के अधिकारी रहे कृष्ण मोहन श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं . कृष्ण मोहन.
RSS से जुड़े में कृष्ण मोहन यूपी के हरदोई के रहने वाले हैं.
ये वहीं कृष्ण मोहन हैं, जिनकी शिकायत पर राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का केस दर्ज हुआ था.
बैठक के बाद ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरि ने कहा कि हम सब चाहते हैं कि दान चोरी के दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिले.
बैठक में दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा देने की मांग उठी. बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास समेत सात परमानेंट सदस्य शामिल रहे.
वहीं बैठक से पहले राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि, ‘जो पाप से जुड़ा है, उसे सजा दिलाएंगे.
गौर करें तो इस मामले की जांच कर रही एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज होने के बाद 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ये लोग तरह-तरह के खुलासे कर रहे हैं.
#Whoiskrishnamohan
#Rammandirtrust #champatrai
#RamMandir #AyodhyaRamMandir #KrishnaMohan
