Tuesday, July 28, 2026
HomeWORLDफिर डरा रहा चीन ! अब तैनात कर दिए J-20 फाइटर जेट...

फिर डरा रहा चीन ! अब तैनात कर दिए J-20 फाइटर जेट ! China Threat

China Threat: फिर डरा रहा चीन ! पहले LPAR RADAR से डराया ! अब तैनात कर दिए J-20 फाइटर जेट !

चीन ने भारतीय सीमा के पास J-20 फाइटर जेट तैनात कर दिए हैं. सैटेलाइट से मिली तस्वीरों से टेंशन बढ़ गई है. 

आज हम बात करेंगे LPAR RADAR की तैनाती के बाद चीन के एक और ख़तरनाक खेल की…ड्रैगन ने अबकी बार सीमा पर J-20 फाइटर जेट की तैनाती कर टेंशन बढ़ा दी है. 

गौर करें तो J-20 विमान अपनी स्टील्थ टेक्नोलॉजी यानी कि रडार से बचने की अद्भुत क्षमता के कारण बेहद घातक माने जाते हैं. 

भारतीय सीमा के पास चीन ने अपने सबसे आधुनिक स्टील्थ फाइटर जेट J-20 ‘माइटी ड्रैगन’ की तैनाती कर लोगों को हैरत में डाल दिया है.

वैंटॉर की ओर से जारी ताजा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि चीन ने जून के आखिर और जुलाई की शुरुआत में भारत से सटे दो प्रमुख एयरबेस पर कम से कम 11  J-20 लड़ाकू विमान तैनात किए थे. 

NDTV की रिपोर्ट में सैटेलाइट तस्वीरों के हवाले से बताया गया कि लद्दाख और अरुणाचल से सटे इलाकों को निशाना बनाते हुए चीन ने अपने लड़ाकू विमानों की तैनाती की. 

सैटेलाइट तस्वीरों में चीन ने शिनजियांग प्रांत में स्थित होतान एयरबेस पर 9 जुलाई को 7  J-20 लड़ाकू विमान रनवे पर खड़े किए थे. यह एयरबेस लद्दाख के लेह से बेहद करीब है. 

वहीं उत्तर लद्दाख में भारतीय वायु सेना की रणनीतिक हवाई पट्टी दौलत बेग ओल्डी से इसकी दूरी महज़ 245 Km है.

वहीं तिब्बत के ल्हासा क्षेत्र में स्थित दमशुंग एयरबेस पर 4  J-20 फाइटर जेट्स स्पॉट किए गए हैं.

 यह एयरबेस अरुणाचल प्रदेश के तवांग से मात्र 344 Km उत्तर-पश्चिम में स्थित है.

इस रिपोर्ट में डिफेंस एक्सपर्ट समीर जोशी कहते हैं कि J-20 विमानों की मौजूदगी यह साफ करती है कि चीन ख़तरनाक चाल चल रहा है..

वहीं पूर्व एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी का कहना है कि चीन सालाना 120-125 जेट्स तैयार कर रहा है. साथ ही उसने 2030 तक 1,000 J-20 विमान बनाने का लक्ष्य रखा है. 

इस समय चीन के बेड़े में ऐसे विमानों की कुल संख्या 300 से 500 के बीच हो चुकी है. 

वहीं ब्रिटेन की रक्षा थिंक-टैंक RUSI का अनुमान है कि 2030 तक चीन के पास 1,000 J-20 फाइटर जेट्स हो सकते हैं.

वहीं भारत की बात करें तो भारत के पास फिलहाल मात्र 36 ख़तरनाक राफेल विमान हैं. इसके अलावा भारतीय वायुसेना के पास सुखोई- 30MKI, मिराज-2000 और मिग-29 जैसे पुराने विमान हैं.

बड़ा सवाल क्या हमारी तैयारी मुकम्मल है…

#J20MightyDragon #J20stealth #ChineseJ20 #China #ChineIndiaBorder #IndiaChinaborder #LPARRADAR #DRAGONKINAICHAL #CHINAINDIARELATIONS

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Recent Comments