Friday, August 14, 2026
HomeINDIARahul Gandhi ने पीएम मोदी और अमित शाह को निशाने पर रखा

Rahul Gandhi ने पीएम मोदी और अमित शाह को निशाने पर रखा

Rahul Gandhi: आज हम बात करेंगे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की …और पीएम मोदी और अमित शाह पर किए गए उनके हमले की…

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अमित शाह पर जोरदार हमला बोला है.. दिल्ली में राहुल गांधी ने कहा कि हम इन दोनों को पागल कर देंगे.

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अब सरकार के ख़िलाफ़ उठी इस आवाज़ को अब कोई भी रोक नहीं सकता. राहुल गांधी ने इसे ‘थैंक यू, टाटा, गुडबाय’ वाला मामला करार दिया.

साथ ही ये साफ़ संकेत दिया कि सत्ता पक्ष के लिए अब पीछे हटने के सिवाय कोई रास्ता नहीं बचा है.

राहुल गांधी ने अपने बयान में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को सीधे निशाने पर लिया. कांग्रेस नेता ने कहाकि मेरी बात याद रखना.. जब तक पीएम मोदी इस्तीफ़ा नहीं देते और अमित शाह अपना पद नहीं छोड़ देते, तब तक उनमें से कोई भी आराम से सो नहीं पाएगा.

राहुल ने कहा कि विपक्ष उन्हें पूरी रात जगाए रखेगा, सोने नहीं देगा. जब तक वे हार नहीं मान लेते. और यह स्वीकार नहीं कर लेते कि यह उनके बस की बात नहीं; हमें माफ़ कर दो, हमें जाने दो.

राहुल ने कहा कि भाजपा, आरएसएस और पीएम मोदी लोगों की आज़ादी छीनना चाहते हैं.

उन्होंने कहा कि आरएसएस की पुरानी ताक़त छोटे कारोबारी और छोटे व्यवसायी थे, लेकिन नोटबंदी और जीएसटी ने इन्हीं वर्गों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया.

गांधी ने कहा कि मोदी राज में छोटे कारोबारी किनारे कर दिए गए.  आरएसएस और भाजपा की राजनीति में बड़े पूंजीपति समूहों का प्रभाव लगातार बढ़ता चला गया.

इस दौरान राहुल गांधी ने मीडिया को भी नहीं छोड़ा. आज के गांधी ने कहा कि मीडिया घराने के मालिकों को ऊपर से फोन आते हैं और ख़बरें तय कराई जाती हैं.

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय भावना सर्वोपरि होती है. किसी व्यक्ति को अपने धर्म, संस्कृति या विचारों की बात की अभिव्यक्ति से नहीं रोका जाना चाहिए. 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Recent Comments