Saturday, July 27, 2024
HomeELECTIONTelangana Poll: तेलंगाना की 119 सीटों पर वोटिंग जारी, BRS, बीजेपी और...

Telangana Poll: तेलंगाना की 119 सीटों पर वोटिंग जारी, BRS, बीजेपी और कांग्रेस में मुक़ाबला

Telangana Poll: तेलंगाना की 119 सीटों पर वोटिंग जारी है। यहां 3 करोड़ से ज्यादा वोटर हैं। सभी सीटों पर BRS, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। राज्य में पहली बार 8 लाख लोग वोट डालेंगे। नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई। यह शाम 5 बजे तक चलेगी। राज्य में 3.17 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं। इनमें 8 लाख लोग पहली बार वोट डालेंगे। नेशनल और स्टेट लेवल की कुल 109 पार्टियों के 2290 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल 16 जनवरी 2024 को खत्म होने वाला है। यहां पिछली बार दिसंबर 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे और तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) ने सरकार बनाई थी। चंद्रशेखर राव दूसरी बार CM बने थे। TRS का नाम अब BRS (भारत राष्ट्र समिति) हो गया है।

इस बार के चुनाव में सत्तारूढ़ BRS और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। भाजपा भी इस बार जोर लगा रही है। साल 2018 में BRS को 88, कांग्रेस को 19 सीटें मिली थीं। वहीं, भाजपा के खाते में केवल एक सीट आई थी।

स्टेट इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, राज्य में 35,655 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 511 केंद्र संवेदनशील हैं। ये सभी छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से लगे हैं और नक्सल प्रभावित हैं। सुरक्षा के लिए सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की 100 से ज्यादा कंपनियां तैनात की गई हैं।

BRS के राष्ट्रीय अध्यक्ष KCR लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के लिए मैदान में हैं। वे गजवेल और कामारेड्डी दो विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों ही सीटों पर उनके खिलाफ मजबूत प्रत्याशी मैदान में हैं। गजवेल में भाजपा ने उनके खिलाफ ईटाला राजेंद्र को उतारा है। वहीं, कामारेड्डी क्षेत्र से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी चुनावी मैदान में हैं।

भाजपा ने तेलंगाना में अपने सहयोगी जनसेना के साथ सभी 119 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने राज्य के चुनाव में तीन सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा है। करीम नगर सीट से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद बंदी संजय कुमार, बोथ से सांसद सोयाम बापू और कोरुतला से सांसद अरविंद धर्मपुरी को BJP ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले पार्टी ने MP-राजस्थान में भी इसी तरह का प्रयोग कर कई मौजूदा सांसदों को चुनाव मैदान में उतार चुकी है।

इसके अलावा राज्य में भाजपा के इकलौते विधायक टी राजा सिंह को भी टिकट मिला है। पार्टी ने उन्हें अगस्त 2022 में सस्पेंड कर दिया था। उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी। टी राजा गौशमहल से विधायक हैं। भाजपा ने इसी सीट से उन्हें फिर से उम्मीदवार बनाया है। इस पर AIMIM चीफ ओवैसी ने कहा था कि BJP में नफरत फैलाने वालों को जल्दी प्रमोशन मिलता है। यकीन है नुपूर शर्मा को भी PM से आशीर्वाद मिलेगा।

राजा सिंह को एक वीडियो में इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ उनकी विवादास्पद टिप्पणियों के बाद भाजपा से निलंबित कर दिया गया था। उस वीडियो को बाद में सोशल मीडिया से भी हटा दिया गया।

कांग्रेस ने 119 में से 118 सीटों में अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। पार्टी ने अपने तीनों मौजूदा सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा है। मल्काजगिरी के सांसद ए. रेवंत रेड्डी को कोडंडल से, भोंगिर के सांसद कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी को नलगोंडा से और नलगोंडा के सांसद एन. उत्तम कुमार रेड्डी को हुजूरनगर से मैदान में उतारा है।

हैदराबाद जिले में लोकसभा हो या विधानसभा चुनाव की सियासत ओवैसी के इर्द-गिर्द घूमती है। ओवैसी की पार्टी AIMIM 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि बाकी सीटों पर BRS को समर्थन दिया है। पिछले चुनाव में AIMIM ने 7 सीटें जीती थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments