Saturday, July 27, 2024
HomeELECTIONExit Poll Assembly Poll: शाम छह बजे से एग्जिट पोल का धमाका,...

Exit Poll Assembly Poll: शाम छह बजे से एग्जिट पोल का धमाका, 5 राज्यों के नतीजे आएंगे 3 दिसंबर को 

Exit Poll Assembly Poll: जैसे ही शाम 5 बजे तेलंगाना असेंबली की पोलिंग ख़त्म होगी। शाम छह बजे से एग्जिट पोल का धमाका शुरू हो जाएगा। हालाँकि पांच राज्यों के असेंबली चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

गौर करें तो चुनाव आयोग के निर्देशानुसार शाम 6 बजे के बाद से एग्जिट पोल का डेटा सार्वजनिक किया जा सकता है। ऐसे में शाम से टुडेज चाणक्य, एबीपी-सी वोटर, न्यूजएक्स-नेता, रिपब्लिक-जन की बात, सीएसडीएस, न्यूज18-आईपीएसओएस, इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया, टाइम्स नाउ-सीएनएक्स और सीएसडीएस जैसी संस्थाओं के सर्वे दिखने शुरू हो जाएंगे। 

Exit Poll Assembly Poll: अब जानिए ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल क्या होते हैं। ओपिनियन पोल चुनाव से पहले कराए जाते हैं। ओपिनियन पोल में सभी लोगों को शामिल किया जाता है। भले ही वो वोटर हों या नहीं हों। वहीं, एग्जिट पोल मतदान के तुरंत बाद किया जाता है। इसमें केवल वोटर्स को ही शामिल किया जाता है। 

सात नवंबर से लेकर 25 नवंबर तक मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में विधानसभा चुनाव हुए। वहीं, तेलंगाना में वोटिंग हो रही है। सभी राज्यों के नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे, लेकिन आज शाम को अलग-अलग मीडिया चैनलों और सर्वे एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे। किस राज्य में किस पार्टी की सरकार बन रही है? किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी? इसका अनुमान इस पोल के ज़रिए लगेगा।   

दरअसल एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। मतदान वाले दिन जब मतदाता वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर निकलता है तो वहां अलग-अलग सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनल के लोग मौजूद होते हैं। वह मतदाता से वोटिंग को लेकर सवाल पूछते हैं। इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है? इस तरह से हर विधानसभा के अलग-अलग पोलिंग बूथ से वोटर्स से सवाल पूछा जाता है। मतदान खत्म होने तक बड़ी संख्या में आंकड़े एकत्र हो जाते हैं। 

इन आंकड़ों को जुटाकर और उनके ऑंसर के हिसाब से अंदाजा लगाया जाता है कि पब्लिक का मूड किस ओर है? मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर ये निकाला जाता है कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका प्रसारण मतदान खत्म होने के बाद ही किया जाता है। 

एग्जिट पोल कराने के लिए सर्वे एजेंसी या न्यूज चैनल का रिपोर्टर अचानक से किसी बूथ पर जाकर वहां लोगों से बात करता है। इसमें पहले से तय नहीं होता है कि वह किससे सवाल करेगा? आमतौर पर मजबूत एग्जि़ट पोल के लिए 30-35 हजार से लेकर एक लाख वोटर्स तक से बातचीत होती है। इसमें क्षेत्रवार हर वर्ग के लोगों को शामिल किया जाता है। 

ओपिनियन पोल: ओपिनियन पोल चुनाव से पहले कराए जाते हैं। ओपिनियन पोल में सभी लोगों को शामिल किया जाता है। भले ही वो वोटर हों या नहीं हों। ओपिनियन पोल के रिज़ल्ट के लिए चुनावी दृष्टि से क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों पर जनता की नब्ज़ को टटोलने का प्रयास किया जाता है। इसके तहत क्षेत्रवार यह जानने की कोशिश की जाती है कि जनता किस बात से नाराज़ और किस बात से संतुष्ट है। 

एग्जिट पोल: एग्जिट पोल मतदान के तुरंत बाद किया जाता है। एग्जिट पोल में केवल वोटर्स को ही शामिल किया जाता है। मतलब इसमें वही लोग शामिल होते हैं, जो वोट डालकर बाहर निकलते हैं। एग्जि़ट पोल निर्णायक दौर में होता है। मतलब इससे पता चलता है कि लोगों ने किस पार्टी पर भरोसा जताया है। एग्जि़ट पोल का प्रसारण मतदान के पूरी तरह से ख़त्म होने के बाद ही किया जाता है। 

दुनिया में चुनावी सर्वे की शुरुआत सबसे पहले अमेरिका में हुई। जॉर्ज गैलप और क्लॉड रोबिंसन ने अमेरिकी सरकार के कामकाज पर लोगों की राय जानने के लिए ये सर्वे किया था।

बाद में ब्रिटेन ने 1937 और फ्रांस ने 1938 में अपने यहां बड़े पैमाने पर पोल सर्वे कराए। इसके बाद जर्मनी, डेनमार्क, बेल्जियम तथा आयरलैंड में चुनाव पूर्व सर्वे कराए गए।

एग्जिट पोल की शुरुआत नीदरलैंड के समाजशास्त्री और पूर्व राजनेता मार्सेल वॉन डैम ने की थी। वॉन डैम ने पहली बार 15 फरवरी 1967 को इसका इस्तेमाल किया था। उस समय नीदरलैंड में हुए चुनाव में उनका आकलन बिल्कुल सटीक रहा था। 

भारत में एग्जि़ट पोल की शुरुआत इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ पब्लिक ओपिनियन (आईआईपीयू) के प्रमुख एरिक डी कोस्टा ने की थी।

1996 में एग्जिट पोल सबसे अधिक चर्चा में आए। उस समय दूरदर्शन ने सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसायटीज (सीएसडीएस) को देशभर में एग्जिट पोल कराने के लिए अनुमति दी थी। 1998 में पहली बार टीवी पर एग्जिट पोल का प्रसारण किया गया।

भारत की ये एजेंसियाँ और चैनल्स कराते हैं एग्जिट सर्वे

  • टुडे चाणक्य
  • एबीपी-सी वोटर
  • न्यूजएक्स-नेता
  • रिपब्लिक-जन की बात
  • सीएसडीएस
  • न्यूज18-आईपीएसओएस
  • इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया 
  • टाइम्स नाउ-सीएनएक्स 
  • सीएसडीएस
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments