Saturday, July 27, 2024
HomeBIG STORYRahul Gandhi Marriage: जल्द शादी करेंगे राहुल गांधी, रायबरेली में बीच सभा...

Rahul Gandhi Marriage: जल्द शादी करेंगे राहुल गांधी, रायबरेली में बीच सभा मंच से किया ऐलान

Rahul Gandhi Marriage: यूपी के रायबरेली से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली में जनता से वोट माँग रहे हैं। इस बीच राहुल गांधी ने रायबरेली में रैली की।

Rahul Gandhi Marriage: रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं।

इस दौरान आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली में रैली की। रैली के दौरान उनके साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं। इस दौरान सभा में से राहुल गांधी की शादी को लेकर सवाल पूछा गया, जिस पर उन्होंने बताया कि वो कब तक शादी कर रहे हैं।

रैली के दौरान शादी को लेकर एक बच्चे ने राहुल गांधी से सवाल कर दिया था। इस सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘अब लगता है कि जल्द ही करनी पड़ेगी।

गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज रायबरेली में घर-घर चुनाव अभियान किया। इस दौरान वो घर-घर जाकर लोगों से मिल रही हैं।

कांग्रेस नेता और रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं।

उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थीं, एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्मभूमि है, इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।”

बता दें कि इस बार राहुल गांधी अमेठी से नहीं, बल्कि रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। जहां उनकी टक्कर बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह हैं। उन्हें पहले सोनिया गांधी रायबरेली से सांसद रह चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments