Saturday, July 27, 2024
HomePOLITICSHemant Soren Arrested: हेमंत सोरेन गिरफ्तार, सुबह 10 बजे कोर्ट में होगी...

Hemant Soren Arrested: हेमंत सोरेन गिरफ्तार, सुबह 10 बजे कोर्ट में होगी पेशी, ईडी समन के खिलाफ पहुंचे हाईकोर्ट

Hemant Soren Arrested: हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार दोपहर 1 बजे से उनसे पूछताछ हो रही थी। उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। चंपई सोरेन अगले सीएम होंगे। चंपई सोरेन को झामुमो विदायक दल का नेता चुन लिया गया है। वहीं इस घटना क्रम के बाद आदिवासी संघ ने बंद का एलान किया है। दूसरी ओर राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

आदिवासी संघ ने गुरुवार 1 फरवरी को झारखंड बंद का एलान किया है। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ बंद का एलान किया गया है।

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, “ED, CBI, IT आदि अब सरकारी एजेंसियां नहीं रहीं, अब यह भाजपा की ‘विपक्ष मिटाओ सेल’ बन चुकी हैं। खुद भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सत्ता की सनक में लोकतंत्र को तबाह करने का अभियान चला रही है।

एंबुलेंस में मेडिकल टीम ईडी दफ़्तर पहुंची है। यहां पर हेमंत सोरेन का मेडिकल चेकअप किया जाएगा। ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा, “विपक्ष मुक्त संसद, लोकतंत्र मुक्त भारत, सवाल मुक्त मीडिया और सौहार्द मुक्त जनता – भाजपा सरकार का यही लक्ष्य है। सारे राज्यों में एक-एक करके सरकारें गिराई जा रही हैं। विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। जो भाजपा में नहीं जाएगा, वह जेल जाएगा।

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को ED लगाकर प्रताड़ित करना और उन्हें इस्तीफ़ा देने पर मजबूर करना इसी कुत्सित अभियान का हिस्सा है। भाजपा को यह भ्रम है कि वह 140 करोड़ लोगों की आवाज को कुचल सकती है। जनता हर जुल्म का जवाब देगी।

इस बीच कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “जो मोदी जी के साथ नहीं गया, वो जेल जाएगा। झारखंड के मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन पर ED लगाकर उनका त्यागपत्र देने को मजबूर करना Federalism की धज्जियाँ उड़ाना है। PMLA के प्रावधानों को draconian बनाकर विपक्ष के नेताओं को डराना-धमकाना, भाजपा की Tool Kit का हिस्सा है। षड्यंत्र के तहत एक-एक करके विपक्ष की सरकारों को अस्थिर करने का भाजपाई काम जारी है। भाजपा की Washing Machine में जो चला गया वो सफ़ेदी की चमकार से साफ़ है, जो नहीं गया वो दाग़दार है? तानाशाही से लोकतंत्र को अगर बचाना है तो भाजपा को हराना होगा। हम डरेंगे नहीं, संसद से सड़क तक लड़ते रहेंगे

उधर ईडी की गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनके वकीलों ने रिट पीटिशन दायर की है। गुरुवार (1 फरवरी) को सुबह 10.30 बजे इस पर सुनवाई होगी।

हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन हेमंत सोरेन से मिलने के लिए ईडी के दफ्तर पहुंची हैं। सूत्रों के मुताबिक, दीन दयाल नगर में कैम्प जेल बनाया गया है, जहां हेमंत सोरेन को रखा जाएगा।

हेमंत सोरेन को गुरुवार सुबह 10 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा। हेमंत सोरेन अभी ईडी दफ्तर में हैं। वहां उनसे दूसरे राउंड की पूछताछ की जाएगी। उनका मेडिकल किया जाएगा।

चंपई सोरेन हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन का आशीर्वाद लेने जाएंगे। इसके बाद ही शपथ लेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments