Saturday, July 27, 2024
HomeINDIAWorld Environment Day: जल संरक्षण और जागरूकता से ही बचेगा पर्यावरण: प्रो....

World Environment Day: जल संरक्षण और जागरूकता से ही बचेगा पर्यावरण: प्रो. मनोज मिश्र

World Environment Day: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोला टूरिज्म ने गोला नगर स्थित श्री त्रिलोक गिरि मंदिर पर अपने प्राणवायु अभियान एवं लाइफ कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण का आयोजन किया।

World Environment Day: मनोज मिश्र ने पर्यावरण संरक्षण को आवश्यकता बताते हुए जागरुकता और जल संरक्षण पर जोर दिया। मनोज ने संस्था की प्रशंसा करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

World Environment Day: गोला टूरिज्म संस्था ने अतिथियों को स्मृति चिह्न के रूप में वृक्ष व मिट्टी का पात्र प्रदान किया। इस स्मृति चिह्न का संदेश वृक्ष संरक्षण एवं रोपण के साथ पशु पक्षियों को जल प्रदान करना और जल संरक्षण था।

संस्था प्रमुख विनायक श्रीवास्तव ने बताया कि अतिथियों ने पर्यावरण संबंधी कार्य करते रहने की प्रेरणा प्रदान की।

बता दें कि प्राणवायु अभियान वर्ष 2019 से चल रहा है। इसके अंतर्गत संस्था 2500 से अधिक लोगों तक ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके तक पहुंच चुकी है।

World Environment Day: प्राणवायु अभियान सबसे बड़े जागरुकता अभियानों में से एक है। साल 2019 से अब तक संस्था 300 से अधिक पोधों का रोपण भी कर चुकी है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. मनोज मिश्र, युवराज दत्त पी जी कॉलेज, लखीमपुर खीरी, विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र सोनी, चित्रकार मुनीश शुक्ल, संचालक, आइडियल कम्पटीशन क्लासेस आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सह संस्थापक प्रशांत मिश्र, प्रेम गुप्ता, प्रबंधन प्रमुख मिलिन्द शुक्ल एवं संस्था के सदस्यगण और नगरवासी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments