Saturday, July 27, 2024
HomeINDIANo Confidence Modi Govt: विपक्ष के वॉकआउट के बाद पीएम मोदी ने...

No Confidence Modi Govt: विपक्ष के वॉकआउट के बाद पीएम मोदी ने किया मणिपुर का जिक्र, चुनावी भाषण सा दिखा नज़ारा

No Confidence Modi Govt: संसद में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर PM नरेंद्र मोदी ने 2 घंटे 12 मिनट जवाब दिया। PM ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव हमारे लिए शुभ है। ये इंडिया गठबंधन नहीं, घमंडिया गठबंधन है। स्पीच शुरू होने के 1 घंटा 32 मिनट बाद उन्होंने मणिपुर का जिक्र किया। इससे ठीक पहले ही विपक्षी सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर गया था। विपक्ष की अनुपस्थिति में भी नरेंद्र मोदी 40 मिनट बोले।

No Confidence Modi Govt: PM ने कहा कि मणिपुर में अदालत का एक फैसला आया, हम जानते हैं। उसके पक्ष-विपक्ष में जो स्थितियां बनी, उसमें हिंसा का दौर शुरू हुआ। नॉर्थ ईस्ट हमारे जिगर का टुकड़ा है। यहां की समस्याएं कांग्रेस की देन हैं। मणिपुर हिंसा के दोषियों को सजा दिलवाने के लिए केंद्र-राज्य मिलकर प्रयास कर रहे हैं। यहां फिर शांति का सूरज उगेगा।

समूचा विपक्ष मणिपुर हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र के बयान की मांग कर रहा था। इसलिए अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। हालांकि अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। करीब 6 हजार 4 सौ शब्दों की स्पीच में मोदी ने सबसे ज्यादा 50 बार कांग्रेस का नाम लिया। वहीं 18 बार मणिपुर कहा। उन्होंने एक बार भी राहुल और सोनिया का नाम नहीं लिया।

मोदी ने कहाकि मैं भगवान का आशीर्वाद मानता हूं कि उन्होंने विपक्ष को सुझाया और वे इसका प्रस्ताव लेकर आए। 2018 में भी वे अविश्वास प्रस्ताव लाए थे। तब मैंने कहा था कि यह हमारी सरकार के लिए फ्लोर टेस्ट नहीं है। उन्हीं का फ्लोर टेस्ट है। हुआ भी वही। जब मतदान हुआ, तो विपक्ष के पास जितने वोट थे, उतने भी जमा नहीं कर पाए थे।

इतना ही नहीं, जब हम सब जनता के पास गए तो जनता ने भी पूरी ताकत के साथ इनके लिए नो कॉन्फिडेंस घोषित कर दिया। चुनाव में NDA को कहीं ज्यादा सीटें मिलीं। एक तरह से विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव हमारे लिए शुभ होता है। NDA और BJP 2024 के चुनाव में पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़कर जनता के आशीर्वाद से वापस आएगी।

No Confidence Modi Govt: पीएम ने कहाकि ये वो लोग हैं, जिन्हें देश के सामर्थ्य पर विश्वास नहीं है। हमारी सरकार के अगले टर्म में यानी तीसरे टर्म में भारत दुनिया की तीसरी टॉप अर्थव्यवस्था होगा। ये जिम्मेदार विपक्ष ऐसे में पूछता कि मोदीजी, निर्मलाजी, ये कैसे करोगे। ये भी मुझे सिखाना पड़ रहा है। यहां वो कुछ सुझाव दे सकते थे या कहते हम चुनाव में जनता के बीच जाकर बताएंगे कि ये तीसरे की बात करते हैं और हम एक पर लेकर आएंगे।

No Confidence Modi Govt: प्रधानमंत्री ने कहाकि लोकतंत्र में जिनका भरोसा नहीं होता है, वो सुनाने के लिए तो तैयार होते हैं, लेकिन सुनने का धैर्य नहीं होता है। अपशब्द बोलो भाग जाओ, कूड़ा फेंको भाग जाओ, झूठ फैलाओ भाग जाओ। कल अमित जी ने विस्तार से मणिपुर पर बात की तो देश को भी इनके झूठ का पता चला। अविश्वास प्रस्ताव पर इन्होंने हर विषय पर बोला। हमने कहा था कि अकेले मणिपुर पर आओ, लेकिन साहस नहीं था, पेट में पाप था और ठीकरा फोड़ रहे थे हमारे सिर। सिवाय राजनीति के इन्हें कुछ करना नहीं है।

No Confidence Modi Govt: पीएम बोले – मणिपुर में अदालत का एक फैसला आया, हम जानते हैं। उसके पक्ष-विपक्ष में जो स्थितियां बनी, हिंसा का दौर शुरू हुआ, परिवारों ने अपने स्वजन खोए, महिलाओं के साथ गंभीर अपराध हुए, ये अक्षम्य हैं, दोषियों को सजा दिलवाने के लिए केंद्र-राज्य मिलकर प्रयास कर रहे हैं। मैं सभी देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जो कोशिशें चल रही हैं, निकट भविष्य में शांति का सूरत जरूर उगेगा। मणिपुर फिर नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगा।

No Confidence Modi Govt: पीएम ने कहाकि मैं मणिपुर के लोगों से भी कहना चाहता हूं, बेटियों-माताओं-बहनों से कहना चाहता हूं कि देश और सदन साथ है। हम मिलकर इस चुनौती का समाधान निकालेंगे, फिर शांति की स्थापना होगी। मणिपुर के लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि वो राज्य फिर विकास पर आगे बढ़े, उसमें कमी नहीं रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments