Saturday, July 27, 2024
HomeINDIANEET Result 2023: नीट-यूजी का रिजल्ट जारी, टॉपर तमिलनाडु-आंध्र से; यूपी से...

NEET Result 2023: नीट-यूजी का रिजल्ट जारी, टॉपर तमिलनाडु-आंध्र से; यूपी से सबसे ज्यादा सफल उम्मीदवार

NEET Result 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्नातक मेडिकल दाखिला परीक्षा नीट यूजी 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया। तमिलनाडु के प्रबंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती ने 99.99 पर्सेंटाइल के साथ नीट परीक्षा में टॉप किया। NTA की ओर से बताया गया कि सफल हुए उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश से हैं। उसके बाद महाराष्ट्र और राजस्थान का नंबर है। 

NEET Result 2023:

NEET Result 2023: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट-यूजी) -2023 का परिणाम जारी कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी परिणामों में इस बार सफल परीक्षार्थियों की संख्या 49 फीसदी बढ़ी है। 

NEET Result 2023: नीट यूजी परीक्षा 2023 रिजल्ट में 16 छात्रों ने रैंक 4 से 19 तक (दोनों रैंक शामिल) 715 अंक हासिल किए। सभी उम्मीदवारों ने 99.999068 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं।

NEET Result 2023: नीट यूजी परीक्षा 13 भाषाओं (असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा भारत के बाहर अबू धाबी, बैंकॉक, कोलंबो, दोहा, काठमांडू, कुआलालंपुर, लागोस, मनामा, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर के साथ-साथ दुबई और कुवैत सिटी में भी आयोजित की गई थी।

NEET UG टॉप 10 महिला टॉपर

1.प्रांजल अग्रवाल

  1. आशिका अग्रवाल

3.आर्य आर.एस

4.मीमांशा मौन

  1. सुमेघा सिन्हा

6.कानी यासाश्री

7.बरीरा अली

8.रिद्धि वजरिंगकर

  1. कवलकुंतला प्रणति रेड्डी
  2. जागृति बोडेड्डुला

 

नीट यूजी 2023: कट-ऑफ

अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस: 720-137 अंक (50वां प्रतिशतक)

ओबीसी, एससी, एसटी: 136-107 अंक (40वां पर्सेंटाइल)

यूआर/ईडब्ल्यूएस और पीएच: 136-121 (45वां पर्सेंटाइल)

ओबीई/एससी+पीएच: 120-107 (40वां पर्सेंटाइल)

ST+PH: 120-108 (40वां पर्सेंटाइल)

 

इन राज्यों में सबसे अधिक उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश: 1,39,961

महाराष्ट्र: 1,31,008

राजस्थान: 1,00,316

तमिलनाडु: 78,693

केरल: 75,362

कर्नाटक: 75,248

 

टॉप 5 टॉपर और अंक

प्रबंजन जे – 720 अंक

बोरा वरुण चक्रवर्ती – 720 अंक

कौस्तव बाउरी– 716 अंक

प्रांजल अग्रवाल – 715 अंक

ध्रुव आडवाणी – 715 अंक

NEET UG कट-ऑफ – इस बार कट ऑफ 2022 की तुलना में बढ़ा है। सामान्य अभ्यर्थियों के मामले में 2021 में 138, 2022 में 117 और 2023 में 137 और एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के मामले में कट ऑफ 2021 में 108 से 2022 में 93 से 2023 में 107 हो गया है।

नीट यूजी 2023 का रिजल्ट जारी हो चुका है। प्रांजल अग्रवाल (AIR 4) और अशिका अग्रवाल (AIR 11), दोनों पंजाब से हैं और महिला उम्मीदवारों में नीट टॉपर हैं। उन्होंने 715 अंक हासिल किए हैं।

नीट यूजी 2023 अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की गई थी। 

एनईईटी-यूजी के लिए इस वर्ष बड़ी संख्या में पंजीकरण हुआ। परीक्षा में अब तक के सबसे अधिक 20.87 लाख पंजीकरण प्राप्त हुए थे। जो पिछले वर्ष की संख्या से 2.57 लाख से अधिक है। पंजीकृत उम्मीदवारों में 12 लाख महिला उम्मीदवार हैं।

नीट यूजी 2023: आरक्षण मानदंड

अनुसूचित जाति (एससी) – हर पाठ्यक्रम में 15% सीटें

अनुसूचित जनजाति (एसटी) – हर पाठ्यक्रम में 7.5% सीटें।

दिव्यांग व्यक्ति (PwBD) – जनरल, जनरल-ईडब्ल्यूएस, ओबीसीएनसीएल, एससी और एसटी श्रेणी की सीटों में से प्रत्येक में 5% सीटें

NEET Result 2023: उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक 1.39 लाख उम्मीदवार सफल हुए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र के 1.31 लाख और राजस्थान के 1 लाख से अधिक क्वालीफायर हैं। NTA ने 7 मई को भारत के बाहर 14 शहरों सहित देश भर के 499 शहरों में 4,097 केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (UG) आयोजित की थी।

तमिलनाडु के प्रबंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती ने इस वर्ष के एनईईटी-यूजी में शीर्ष स्कोर हासिल किया है। कुल 20.38 लाख उम्मीदवारों में से 11.45 लाख ने सफलतापूर्वक परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्नातक मेडिकल दाखिला परीक्षा नीट यूजी 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। 20.38 लाख बच्चों में 11.45 लाख बच्चे पास हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments