मुख्य राज्य सूचना आयुक्त मो. नदीम ने छात्रों को प्रदान किए सम्मान पत्र

ए के पाण्डेय
लखनऊ। बहराइच जनपद के विकास खण्ड चित्तौरा स्थित किंडर जॉय एकेडमी परिसर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य राज्य सूचना आयुक्त मो. नदीम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में शिक्षा, समाज सेवा एवं पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।

विशिष्ट अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में असरार अहमद, प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट दीप माला प्रधान, समाजसेविका सरिता चौधरी, प्रो. डी.एम. त्रिपाठी, अधिवक्ता रमेश चंद्र मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. पंकज श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष प्रतिमा श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या सारिका श्रीवास्तव, वरिष्ठ शिक्षक पी.पी. मिश्रा, समाजसेवी रवि श्रीवास्तव तथा प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।











मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान
मुख्य अतिथि मो. नदीम द्वारा विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों अभिनव श्रीवास्तव, शकील अहमद, उत्तम यादव, हेमंत कुमार, राम करन, सर्वेश कुमार, जितेंद्र कुमार, शिव पाल यादव, आदर्श कुमार एवं श्लोक को सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए अतिथियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इसी के साथ अंशिका वर्मा, अजरा फातिमा, सोनम, प्रिंसी, आराध्या पाठक और प्रिंसी को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया.






पत्रकारों का भी हुआ अभिनंदन
समारोह के दौरान क्षेत्र के पत्रकारों अखिलेश श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, अब्दुल शाहिद, विवेक सक्सेना, अब्दुल रहमान, अब्दुल इरशाद एवं पंकज वर्मा को भी सम्मानित किया गया। अतिथियों ने पत्रकारों की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की।
विद्यालय प्रबंधन ने जताया आभार
कार्यक्रम का आयोजन किंडर जॉय एकेडमी के प्रबंधक डॉ. देवेंद प्रताप बहादुर श्रीवास्तव के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सारिका श्रीवास्तव, हर्षिता श्रीवास्तव, दर्शिता श्रीवास्तव, विपुल कुमार राना, प्रिया राव, चांदनी वर्मा, रिमझिम, सौम्या, शिवानी श्रीवास्तव, अंजली कश्यप सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, विद्यार्थी, शिक्षक एवं विद्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिक्षा और प्रतिभा सम्मान का बना प्रेरणादायी मंच
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि मेधावी छात्रों का सम्मान समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करता है। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाने का कार्य किया।
