Friday, July 26, 2024
HomeELECTIONINDIRA NAGAR @VINITA DAVID: लखनऊ के इंदिरा नगर चुनाव में पार्षद प्रत्याशी...

INDIRA NAGAR @VINITA DAVID: लखनऊ के इंदिरा नगर चुनाव में पार्षद प्रत्याशी विनीता डेविड का चल रहा जादू

लखनऊ में दिख रहा महिलाओं का पराक्रम, 36 महिला आरक्षित पार्षद सीट के लिए उतरीं 339 महिला उम्‍मीदवार

INDIRA NAGAR @VINITA DAVID: यूपी नगर निकाय चुनाव में लखनऊ के इंदिरा नगर वार्ड नंबर 80 पार्षद सीट पर पेशे से शिक्षिका विनीता डेविड का जादू चल पड़ा हैं। इलाके में उन्हीं के नाम की चर्चा है।

बता दें कि अबकी बार लखनऊ में महिलाओं का पराक्रम दिख रहा है। यहां की 36 महिला आरक्षित पार्षद सीट के लिए 339 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से पेशे से शिक्षिका पार्षद प्रत्याशी विनीता डेविड ने अपने निराले अंदाज़ में अपने प्रचार अभियान को बुलंदियों पर पहुंचा दिया है। वो अपने अभियान घर-घर दस्तक के ज़रिए अपने चुनाव चिह्न किताब को लोगों के बेडरूम से लेकर किचन में पॉपुलर बना दिया है।

विनीता डेविड अपनी टोली के साथ मुहल्लों, गलियों और पार्कों में अपने नारे नेता नहीं मित्र चुनिए को बुलंद कर रही है। जिसका व्यापक असर दिख रहा है। उनके प्रचार के साथ हर वर्ग के लोग जुड़ रहे हैं। और लोगों का अपार समर्थन भी मिल रहा है। उनका चुनाव चिह्न किताब लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

INDIRA NAGAR @VINITA DAVID: बता दें कि लखनऊ में पार्षद चुनाव में नगर निगम के 110 वार्डों में 36 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। यहां 339 महिलाएं अपना भाग्य आजमा रही हैं।

गौर करें तो लखनऊ नगर निगम में नाम वापसी के बाद 807 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें महिलाओं की हिस्सेदारी 42 के करीब है। कोई शिक्षक है। कोई सोशल वर्क से जुड़ा है। तो घरेलू महिला है। लेकिन सबके सब चुनाव जीतेन के लिए जान लगाए हुए हैं।

इसी कड़ी में विनीता डेविड ने संजय डेविड, डॉ. देवेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. शालिक राम पाण्डेय, प्रिंसी वर्गीज, वंदना न्यूटन, उर्वशी टिमोथी समेत दर्जनों लोगों के साथ इंदिरा नगर के कई इलाकों का दौरा किया।

वहीं उनकी टीम के अन्य लोगों ने इंदिरा नगर वार्ड नंबर 80 के कई मोहल्लों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस अभिय़ान में फतेह बहादुर सिंह, संजय कुमार सिंह, राजेश सिंह, असिताभ बनर्जी, अतीक अंसारी, फरजान खान, एरिक, डॉ. पवन शुक्ला आदि शामिल थे। इन सभी ने लोगों से विनीता के चुना चिह्न किताब पर मुहर लगाने के लिए वोट मांगे।

बता दें कि लखनऊ नगर निगम में शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत कम ही रहता है, जबकि ग्रामीण इलाके में ज्यादा मतदान होता है। साल 2017 में लखनऊ नगर निगम में सिर्फ जहां सिर्फ 38.60 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं 8 नगर  पंचायतों में 67.91 फीसदी वोट पड़े थे।

डॉ. शालिक राम पाण्डेय, पर्यटन संस्थान लखनऊ विश्वविद्यालय।

अबकी बार साल 2017 के मुकाबले ही वोट प्रतिशत बढ़ेगा। इसे चाहे कोई मुझसे कोरे कागज पर लिखवा ले। उन्होंने कहाकि अबकी बार लखनऊ नगर निगम में 40 फीसदी के आसपास ही वोट पड़ेंगे।

डॉ. शालिक राम पाण्डेय 

इस आंकड़े पर सवाल करने पर लखनऊ विश्वविद्यालय के पर्यटन संस्थान से जुड़े और क्षेत्रीय राजनीति की नब्ज पहचानने वाले डॉ. शालिक राम पाण्डेय कहते हैं कि अबकी बार साल 2017 के मुकाबले वोट प्रतिशत बढ़ेगा। इसे चाहे कोई मुझसे कोरे कागज पर लिखवा ले। उन्होंने दावे के साथ कहाकि अबकी बार लखनऊ नगर निगम में 40 फीसदी से ज्यादा वोट पड़ेंगे। साथ ही उन्होंने इंदिरा नगर वार्ड नंबर 80 के चुनाव के बारे में कहा कि यहां दिलचस्प मुकाबला हो रहा है।

इंदिरा नगर में पार्षद चुनाव के लिए छिड़ी घमासान पर अधिवक्ता ए हसन का कहना है कि अबकी बार चुनाव बड़े ही रोचक दौर में पहुंच गया है। अबकी बार यहां ना कोई डबल-ट्रिपल इंजन की बात कर रहा है और ना ही किसी जाति-धर्म की। ऐसे में विनीता डेविड लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं।

राजनीतिक विचारक राजेश सिंह कहते हैं कि अबकी बार यहां के वोटर चौकन्ना हो गए हैं। उन्हें कौए और कोयल में फर्क महसूस हो रहा है। साथ ही वोटर अपना कीमती वोट बर्बाद नहीं करना चाह रहा है। इसका फायदा साफ-सुथरी छवि वाले प्रत्याशी को मिलेगा। जिसमें पेशे से शिक्षिका विनीता डेविड सबसे आगे हैं।

वहीं चुनावी जलसे में लोगों के दिलों की धड़कन समझने वाले पूर्व सभासद अतीक वारसी कहते हैं कि अबकी बार इंदिरा नगर की जनता साइलेंट वोटर की तरह अपना काम कर रही है। वो बरगलाने वाले नेताओं को सबक सिखाना चाहती है। वहीं उन्होंने विनीता डेविड को जिताने की अपील भी की।

गौर करें तो लखनऊ नगर निगम में कुल 8 जोन हैं। जोन 1 में 2,91,699 वोटर हैं।

जोन 2 में 2,58,187 मतदाता हैं। जोन 3 में 5,03,352 वोटर और जोन 4 में 2,64,484 मतदाता हैं।

जोन 5 में 2,62,911, जोन 6 में 5,66,437 वोटर हैं। वहीं जोन 7 में 3,99,467 और जोन 8 में 3,78,138 मतदाता हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments