Monday, May 25, 2026
HomeINDIAHindi Ka Vartman Swaroop: 'हिंदी का वर्तमान स्वरूप: कारण और निवारण' विषय...

Hindi Ka Vartman Swaroop: ‘हिंदी का वर्तमान स्वरूप: कारण और निवारण’ विषय पर बहुत कुछ कहेंगे अनुराग शर्मा और शंभूनाथ शुक्ला

भारत और अमेरिका में 17 सितंबर को Hamari Bhasha Hindi फेसबुक पेज पर होगा लाइव

Hindi Ka Vartman Swaroop: आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी राष्ट्रीय स्मारक समिति की अमेरिका इकाई की ओर से हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में ‘हिंदी का वर्तमान स्वरूप: कारण और निवारण’ विषय पर ऑनलाइन परिचर्चा आयोजित की जा रही है।

परिचर्चा में हिंदी की सेवा कर रहे सेतु पत्रिका के संस्थापक और प्रधान संपादक अनुराग शर्मा शामिल होंगे अमेरिका में। साथ ही इसमें भारत से जानेमाने पत्रकार और पूर्व संपादक शंभू नाथ शुक्ला जी प्रतिभाग करेंगे।

उम्मीद है कि ‘हिंदी का वर्तमान स्वरूप: कारण और निवारण’ विषय पर हिंदी के धुरंधर विद्वान अनुराग शर्मा और शंभूनाथ शुक्ला बहुत कुछ कहेंगे।

आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी राष्ट्रीय स्मारक समिति की भारत और अमेरिकी इकाई द्वारा ये कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 

ऑनलाइन परिचर्चा की जानकारी देते हुए मंजु मिश्रा और विनोद शुक्ल ने बताया कि इसका लाइव प्रसारण फेसबुक पर किया जाएगा। 

हिंदी के दो इन धुरंधर विद्वानों एवं पत्रकारों के विचार 17 सितंबर को लाइव सुन सकेंगे। कायर्क्रम का हिंदुस्तान में शाम 8 बजे प्रसारण होगा। वहीं अमेरिकी समय के मुताबिक वहां सुबह 8 बजे ये कार्यक्रम सुना जा सकेगा। 

प्रसारण का समयः 

दिनांक: 17 सितंबर 2023 रविवार

समय: सुबह 8:00 बजे अमेरिका में

समय: रात 8:30 बजे भारत में

कार्यक्रम से जुड़ी मंजु मिश्रा ने विनोद शुक्ल ने बताया कि परिचर्चा का लाइव प्रसारण हमारी भाषा हिन्दी (hamari bhasha hindi) के फेसबुक पेज पर किया जाएगा। बता दें कि दोनों देशों में समय के अंतर के कारण अमेरिका में ये कार्यक्रम 17 सितंबर की सुबह 8 बजे और इंडिया में शाम रात साढ़े 8 बजे लाइव होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

NEET UG EXAM 2026:

Recent Comments