दुगरीब और अमीर क्रिकेट बोर्ड …Cricket Board: दुनिया के सबसे अमीर और सबसे गरीब क्रिकेट बोर्ड में 7वें नंबर वाला ज़िम्बाब्वे क्रिकेट (ZC) आपको हैरान कर देगा…
दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड इंडिया का BCCI है.
BCCI दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है.
BCCI की अनुमानित वैल्यू लगभग $ 2.25 बिलियन है.
BCCI का IPL से अच्छी खासी कमाई करता है. साथ ही BCCI बाइलेटरल सीरीज़ से, स्पॉन्सरशिप डील से भी बहुत पैसा कमाता है. आज के दिन बीसीसीआई के पास 20,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा कैश और बैंक बैलेंस है.
कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर Cricket Australia (CA) है. इसका अनुमानित रेवन्यू: USD 79 मिलियन है.
Cricket Australia की कमाई इंटरनेशनल ब्रॉडकास्टिंग डील, घरेलू सीरीज़ और Big Bash League और ‘एशेज़’ सीरीज से होती है.
तीसरे पायदान पर England and Wales Cricket Board यानी ECB. इसकी अनुमानित राजस्व: $59 मिलियन है.
चौथे नंबर पर अपना पड़ोसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड PCB है. इसका रेवन्यू $55 मिलियन है.
PCB द्विपक्षीय सीरीज सीरीज़ और ICC से मिलने वाले पैसे के अलावा, पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से कमाई करता है.
5वें नंबर पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) है. इसका रेवेन्यू: $51 मिलियन है.
6ठे पायदान पर क्रिकेट साउथ अफ्रीका CSA है. इसका अनुमानित रेवेन्यू: $47 मिलियन USD है.
7वें नंबर पर ज़िम्बाब्वे क्रिकेट (ZC) है. इसका अनुमानित रेवेन्यू: $38 मिलियन है. टॉप 10 में ज़िम्बाब्वे क्रिकेट का नाम देखकर हैरानी हो सकती है.
8वें नंबर पर श्रीलंका क्रिकेट (SLC) है. श्रीलंका की अनुमानित कमाई $20 मिलियन है.
9वें पायदान पर. क्रिकेट वेस्ट इंडीज़ (CWI) है. सीडब्ल्यू का अनुमानित रेवेन्यू: USD 15 मिलियन है.
क्रिकेट वेस्ट इंडीज़ को दो देशों के बीच होने वाले क्रिकेट, ICC की फंडिंग और स्पॉन्सरशिप डील्स से पैसा मिलता है.
10वें नंबर पर न्यूज़ीलैंड क्रिकेट (NZC) है. न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड का अनुमानित रेवेन्यू: $9 मिलियन है.
इस तरह से देखें तो भारत का बीसीसीआई सबसे अमीर और न्यूजीलैंड का क्रिकेट बोर्ड 10वें नंबर पर है, जबकि जिम्बाब्वे का क्रिकेट बोर्ड 7वें नंबर पर है, जो दुनिया को हैरान करता है.
