Saturday, May 23, 2026
HomeINDIAकॉकरोच जनता पार्टी का 'X' अकाउंट अपने भारत में बंद, Insta Account...

कॉकरोच जनता पार्टी का ‘X’ अकाउंट अपने भारत में बंद, Insta Account पर भी आफत – Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी CJP पर हिन्दुस्तान में बड़ा एक्शन हुआ है. सीजेपी का ‘X’ अकाउंट अपने भारत में बंद हो गया है.
CJI … जस्टिस सूर्यकांत के बयान के विरोध में शुरू हुई CJP ..आज इंटरनेट पर ही नहीं …लोगों के दिलों में धूम मचा रखी है. इससे लाखों की नींदें खुली हैं …और करोड़ों जग चुके हैं… खबर ये भी है कि उनके Insta Account पर भी आफत आ गई है. उनका बैकअप एकाउंट भी मेटा से गायब हो गया है.


सबसे पहले जानते हैं कि इसकी शुरुआत आखिर हुई कहां से …
CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बेरोज़गार युवाओं पर एक तल्ख टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था, ”कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं, जिन्हें न कोई रोज़गार मिलता है और न ही किसी पेशे में उनकी कोई जगह होती है.
उनमें से कुछ मीडिया के क्षेत्र में जाते हैं, कुछ सोशल मीडिया कार्यकर्ता बन जाते हैं,
कुछ RTI कार्यकर्ता बनते हैं और फिर वे हर किसी पर हमला करना शुरू कर देते हैं.


CJI जस्टिस सूर्यकांत का ये बयान तुरंत ही सुर्खियों में आ गया था और लोग अपनी नाराज़गी जताने लगे थे. हालांकि CJI ने अगले ही दिन कहा था कि उनका इरादा युवाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था.
लेकिन आग भड़क चुकी थी…जो आज भारत सहित विदेशों में भी फैल गई है…


अब जानते हैं कैसे हुई इस अभियान की शुरुआत ?
दरअसल, CJI जस्टिस सूर्यकांत के बयान के विरोध में अभिजीत दीपके नाम के एक युवा ने सोशल साइट्स पर लिखा कि क्या हो … अगर सारे कॉकरोच इकट्ठे हो जाएं. इसके बाद सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी नाम से जोरदार ऑनलाइन कैंपेन शुरू हुआ…अभी सोशल साइट पर इस पार्टी की सुनामी आई हुई है.
अब जानते हैं CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके आखिर है कौन… अभिजीत अभी 30 साल के हैं. अपने इंडिया के महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएट हैंं.


अमेरिका से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.. आजकल दीपके राजनीतिक दलों के लिए डिजिटल स्ट्रैटजी तैयार करते हैं. कहा जाता है कि उन्होंने आम आदमी पार्टी के चुनावी कैंपेन में काफी कुछ काम किया हुआ है.
अब जानते हैं कि CJP आखिर चाहती क्या है…
CJP ने अपना ऑनलाइन मेनिफेस्टो भी जारी कर रखा है. इसमें CJ को रिटायरमेंट के बाद राज्यसभा न भेजने की बात कही गई है


संसद और विधानसभाओं में सीटों की संख्या बढ़ाए बगैर महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण की डिमांड की गई है.
दल बदलने वाले सांसदों और विधायकों के चुनाव लड़ने पर 20 साल के बैन जैसी कई बातें कही गई हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

NEET UG EXAM 2026:

Recent Comments