Saturday, February 15, 2025
HomeINDIABudget 2025: 8वीं बार देश का आम बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण

Budget 2025: 8वीं बार देश का आम बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण


Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 8वीं बार आम बजट पेश करने जा रही हैं। वह दो बार अंतरिम बजट भी पेश कर चुकी हैं। वहीं यह मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्णकालिक बजट है। इस बजट से किसानों, महिलाओं और मिडल क्लास को खासी उम्मीदें है।

संसद का बजट सत्र शुक्रवार से ही शुरू हो गया है। आज 1 फरवरी को मोदी सरकार लोकसभा में आम बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार आठवीं बार आम बजट पेश करने जा रही हैं। मोदी सरकार 3.0 का यह पहला आम बजट है। वहीं यह बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लिए भी रिकॉर्ड होगा।

मोदी सरकार का पहला पूर्णकालिक बजट आज पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार आठवीं बार सदन में बजट पेश करेंगी। इससे पहले वह छह पूर्णकालिक और दो अंतरिम बजट पेश कर चुकी हैं। सुबह 11 बजे वित्त मंत्री लोकसभा में बजट पेश करेंगी। इसके बाद उनका बजट भाषण होगा। वह वित्त राज्य मंत्री के साथ 10 बजे ही संसद भवन पहुंच जाएंगी। जानकारों का कहना है कि सरकार कि पूरा जोर इन्फ्रास्ट्रक्चर, सामाजिक कल्याण और ग्रामीण भारत की अर्थव्यवस्था को सुधारने पर रहने वाला है।

सरकार रोजगार के मोर्चे पर भी कोई ऐलान कर सकती हैं। वहीं सैलरीड क्लास को उम्मीद है कि बजट में इनकमट टैक्स में छूट में बढ़ोतरी की जाएगी। इसके अलावा कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बजट में किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाने का भी ऐलान किया जा सकता है। इससे पहले 23 जुलाई को मोदी सरकार का बजट पेश किया गया था। आज बजट पेश होने की वजह से शनिवार को भी शेयर बाजार खुला रहेगा।

आज सुबह 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पेश करेंगी। इसके बाद वित्त मंत्री का बजट भाषण होगा। सुबह साढ़े 8 बजे वित्त मंत्री अपने आवास से नॉर्थ ब्लॉक के लिए रवाना होंगी। इसके बाद वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बजट का अनुमोदन करवाएंगी और 9 बजे नॉर्थ ब्लॉक के गेट नंबर 2 पर फोटोशूट होगा। इसके बाद 10 बजे निर्मला सीतारमण वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के साथ सदन पहुंचेंगी। 10 बजकर 15 मिनट से 10 बजकर 40 मिनट तक कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें बजट को मंजूरी दी जाएगी।

बजट से पहले सदन में इकनॉमिक सर्वे की रिपोर्ट पेश की गई। इसके मुताबिक 2025-26 में जीडीपी ग्रोथ 6.3 से 6.8 फीसदी के बीच रह सकती है। यह अनुमान सरकार के पहले के अनुमानों से कम है। सर्वे में केंद्र सरकार ने रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे पर फोकस करने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Recent Comments