Sunday, April 19, 2026
HomeINDIABalen Shah : नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने वो कर दिखाया,...

Balen Shah : नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने वो कर दिखाया, जो सिर्फ फिल्मों में दिखता है

Balen Shah : आज बात करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की…जिन्होंने वो कर दिखाया जो सिर्फ फिल्मों में दिखता है..आज काठमांडू का ये पुराना रॉकस्टार बगैर किसी सिक्योरिटी के लोगों के बीच में रहता है. 

इतना ही नहीं भ्रष्टाचार के खिलाफ नेपाली पीएम शाह ने  7 पूर्व प्रधानमंत्रियों समेत सैकड़ों मंत्रियों की संपत्ति की जांच के आदेश दिए हैं. उनके इस कदम की भारत सहित दुनिया भर के देशों में सराहा जा रहा. वहीं बालेन की ताकत और सुधार कार्यों के लिए टाइम मैगजीन ने सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची टाइम-100 लिस्ट में उन्हें शामिल किया है.

इस तरह से कह सकते हैं कि इन दिनों नेपाल में खुशियां ही खुशियां है. और इसके पीछे सिर्फ और सिर्फ पीएम बालेन शाह हैं. 

बीते कल तक बालेन शाह, जो रैप गाकर करप्शन पर वार करते थे, आज वो पीएम बनकर सड़कों पर ट्रैफिक सुधार रहे हैं. 

ठेले वाला हो,  ई-रिक्शा वाला हो, सबसे बतियाते नज़र आते हैं. बालेन शाह का ‘No VIP’ कल्चर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. बालेन का ये अंदाज युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है. 

गौर करें तो बालेन शाह ने काठमांडू के मेयर रहते हुए सिस्टम की ढेरों कमियां गिनाईं थीं. और अब जब हाथ में देश की कमान आई है, तो वो उसे अपनी आंखों से देखने सड़क पर उतरे हैं.

इस करह से देखें तो नेपाल के युवाओं ने जिस वीआईपी कल्चर के खिलाफ जेन जी की बगावत की थी, बालेन उसी बदलाव का चेहरा बनकर उभरे हैं. भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके रैप गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं. ऐसे में लोग किसी अपने को अपनों के बीच पाकर बेहद खुश हैं.

अब पीएम बालेन का काम बोल रहा है, वहीं ये शाह का ही कमाल है कि नेपाल सरकार ने 2006 के बाद से सार्वजनिक पद पर रहे लोगों की संपत्ति की जांच के लिए आदेश दिए हैं. इस जांच के दायरे में नेपाल के 7 पूर्व प्रधानमंत्री भी आएंगे. इसके अलावा सैकड़ों ऐसे मंत्रियों के भी नाम इस सूची में शामिल होंगे.

वहीं बालेन शाह की ताक़त का टाइम मैगज़ीन ने भी लोहा मानते हुए सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची  Time 100 में शामिल कर लिया है. 35 साल के शाह को ये सम्मान आम चुनावों में उनकी पार्टी की ऐतिहासिक जीत के लिए मिला है. इससे पहले काठमांडू के मेयर रहते हुए शाह को साल 2023 में टाइम मैगजीन ने अपनी ‘TIME100 Next’ सूची में भी जगह दी थी.

शाह नेपाल बदल रहे हैं, क्या इसका असर पड़ोसी देशों पर भी पड़ेगा…मौका मिले तो ज़रूर सोचिएगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Recent Comments