Friday, June 19, 2026
HomeINDIA7 करोड़ पीएफ धारक इस महीने से ATM से निकाल सकेंगे पैसे...

7 करोड़ पीएफ धारक इस महीने से ATM से निकाल सकेंगे पैसे ! PF Money ATM

PF Money ATM : जिनके पास पीएफ के पैसे हैं. उनके लिए बड़ी खुशखबरी…अब वो एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे…इतना ही नहीं अपनी जमा राशि का 75 फीसदी पैसा एक साथ निकाल सकेंगे…

सरकार इस पर बहुत तेजी से काम कर रही है…अगर सब कुछ सही रहा तो 10 दिन के भीतर आपको ATM और UPI से प्रोविडेंड फंड का पैसा निकालने का आसान मौका मिल सकेगा.

ये व्यवस्था आनेवाली अगली पीढ़ी की डिजिटल सेवा EPFO 3.0 से संभव है. इसी डिजिटल प्लेटफॉर्म के ज़रिए आप एटीएम के ज़रिए अपने पैसे को अपने बैंक एकाउंट में ट्रांसफर कर सकेंगे. 

एनडीटीवी प्रॉफिट की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस महीने के आखिर तक यह सुविधा शुरू हो सकती है. 

इससे पहले, लेबर मिनिस्टर मनसुख मांडविया ने कहा था कि इस सुविधा के शुरू होने की घोषणा शीघ्र होगी.

ऐसा हुआ तो इस महीने के आखिर तक UPI ऐप्स और EPF से जुड़े ATM के जरिए अपने पीएफ का पैसा बगैर किसी झंझट के निकाल सकेंगे. 

सबसे बड़ी बात ये होगी कि यूजर्स अपने पीएफ में जमा धन में से एक ही बार में 75 फीसदी तक निकाल सकेंगे.

ऐसा होने पर कर्मचारियों और पीएफ खाता धारकों को UPI ऐप्स और EPF से जुड़े ATM के जरिए PF का पैसा निकालने की सुविधा मिल सकती है. 

अब जानते हैं कि UPI ऐप्स होता क्या है…

UPI यानी Unified Payments Interface यह एक डिजिटल पेमेंट सिस्टम है. यह एक मोबाइल पेमेंट सुविधा है. इसके ज़रिए आप मोबाइल से अपने बैंक खाते से तुरंत पैसे भेज सकते हैं और दूसरे से अपने खाते में मंगा सकते हैं…

इसके लिए बहुत से लोकप्रिय यूपीआई ऐप्स है. जैसे …

PhonePe, Google Pay, Paytm

BHIM UPI, Amazon Pay

अब समझिए ईपीएफ-लिंक्ड ATM क्या बला है?

EPF लिंक्ड ATM का मतलब है कि वे ATM कार्ड या मशीनें जिनका उपयोग EPF खाते से जुड़ी निकासी के लिए किया जा सकता है.

अगर ये खबर आपके लिए उपयोगी लगी हो तो दोस्तों से शेयर करना न भूलें…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Recent Comments