Sunday, June 21, 2026
HomeINDIAबैटिंग की बारीकियों में फुटवर्क, टाइमिंग, स्टांस का बड़ा रोल - batting...

बैटिंग की बारीकियों में फुटवर्क, टाइमिंग, स्टांस का बड़ा रोल – batting technique

batting technique: क्रिकेट को अक्सर लोग छक्कों-चौकों का खेल समझते है. है भी, मगर असली क्रिकेट,

बैटिंग की बारीकियों का खेल है. 

मतलब क्लियर है कि कि बैटिंग सिर्फ बल्ला घुमाने का नाम नहीं…

बैटिंग है फुटवर्क

बैटिंग है टाइमिंग

बैटिंग है शॉट सलेक्शन

और सबसे अहम—

बैटिंग है दिमाग का खेल

एक ही गेंद पर

कोई आउट हो जाता है, तो और कोई उसी गेंद पर

रन बटोरता है..

फर्क कहाँ है? उसको समझते हैं…

फर्क है स्टांस में…

क्रीज़ पर बल्लेबाज़ कैसे खड़ा है,

उसका वज़न आगे है या पीछे है,

आँखें गेंद पर हैं या बॉलर पर

फर्क है ग्रिप में…

बल्ला कसकर पकड़ा है या ढीला,

कलाई खुली है या जमी हुई है

फर्क है फुटवर्क में —

बैट्समैन फ्रंट फुट पर जाकर खेला,

या बैक फुट पर रुककर…

और इससे भी बड़ा फर्क है

डिसीजन मेकिंग…

यामी कि किस बॉल के साथ क्या करना है

सब्र का भी बड़ा रोल होता है…बल्लेबाज़ी सब्र यानी पेशंस से होती है जल्दबाज़ी से नहीं,

एक अहम बात बैटिंग की असली बारीकी

यह समझने में है कि—

कौन-सी गेंद खेलनी है

कौन-सी छोड़नी है

अब बैटिंग के टेक्निकल टर्म को समझते हैं…

फुटवर्क का मतलब है कि गेंद तक पहुँचना…इसमें ताक़त से ज्यादा बैलेंस ज़रूरी होता है.

टाइमिंग मतलब गेंद को बल्ले के बीचों-बीच मिलाना, जिससे कम ताक़त में ज़्यादा रन बनें.

शॉट सिलेक्शन… वही शॉट चुनना जो गेंद, फील्ड और मैच की स्थिति के हिसाब से सही हो.

दिमाग का खेल… बॉलर को रीड करना, दबाव में शांत रहना और खुद को आउट होने से बचाना.

स्टांस …क्रीज़ पर खड़े होने की स्थिति होती है, जो बल्लेबाज़ का संतुलन, नज़र और रिएक्शन तय करती है.

ग्रिप: बल्ले की पकड़ जो कलाई की आज़ादी और शॉट की दिशा तय करती है.

डिसीजन मेकिंग: एक सेकंड में तय करना—खेलना है, छोड़ना है या अटैक करना है.

ताक़त: शॉट में बल लगाना नहीं, ज़रूरत पड़ने पर सही ऊर्जा का इस्तेमाल करना.

टाइमिंग बनाम ताक़त: जब टाइमिंग सही हो, तो ताक़त की ज़रूरत कम पड़ती है.

लंबे समय तक टिकना : विकेट बचाते हुए रन बनाना, 

फैसला: हर गेंद पर लिया गया निर्णय जो या तो पारी बनाता है या बिगाड़ देता है.

इसलिए अगली बार

जब आप किसी बल्लेबाज़ को या किसी इंसान को आउट होते देखें,

तो सिर्फ ये मत कहिएगा कि

“शॉट गलत था…

पूछिए ये सवाल:

क्या फुटवर्क सही था?

टाइमिंग सही थी?

क्या फैसला सही था?

बैटिंग की बारीकियों में फुटवर्क, टाइमिंग, शॉट सिलेक्शन, दिमाग का खेल, स्टांस , ग्रिप, डिसीजन मेकिंग, ताक़त,, टाइमिंग, लंबे समय तक टिकना,  फैसला , जल्दबाज़ी से नहीं, सब्र बड़ा रोल होता है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Recent Comments