PoK में नरसंहार…35 की जान गई, 300 घायल, पाकिस्तान चला रहा दमनचक्र..
आज हम बात करेंगे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे नरसंहार की… PoK में विद्रोह को कुचलने के लिए जैक नेताओं को गोली मार देने के आदेश की…
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हालात बेकाबू हैं…
पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स की गोलीबारी में अब तक 35 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है और 300 से अधिक लोग जख्मी हो चुके हैं…
वहां पाकिस्तानी सेना के दमन के बाद अब अवाम और सुरक्षाबलों के बीच सीधी भिड़ंत हो रही है.
रावलकोट में एक प्रदर्शनकारी के जनाजे में इकट्ठा हुए निहत्थे लोगों पर भी फायरिंग के बाद हालात और बिगड़ गए हैं.
उधर बैन के बाद ‘ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी’ (JAAC) ने पाकिस्तान सरकार से वार्ता का प्रस्ताव ठुकरा दिया है.
हजारों प्रदर्शनकारी राजधानी मुजफ्फराबाद के लिए लॉन्ग मार्च पर निकल चुके हैं.
पाकिस्तानी हुकूमत ने आंदोलन को कुचलने के लिए JAAC के 4 प्रमुख नेताओं पर एक करोड़ रुपए का इनाम रखा है.
इसी अशांति के बीच मुजफ्फरबाद के पास पाकिस्तानी सेना का एक Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है, जिसमें सवार सभी सैन्यकर्मी मारे गए हैं. इसके बाद तबाही और तेज हो गई है.
पूरे पीओके में इंटरनेट ब्लैकआउट है और लॉकडाउन चल रहा है.
स्थानीय लोग जगह-जगह पाकिस्तानी रेंजर्स का मुकाबला कर रहे हैं. कई चौराहों पर पाकिस्तानी सैनिकों की वर्दियां टांग दी गई हैं.
उधर भारत सहित देश-दुनिया में पीओके में हो रहे इस नरसंहार की निंदा हो रही है.
‘ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी’ यानी JAAC पीओके में नागरिकों के हक़ की आवाज़ उठाने वाला संगठन है. इस पर पाकिस्तानी सेना ने प्रतिबंध लगा दिया है.
JAAC पर प्रतिबंध के विरोध में हज़ारों लोग सड़कों पर उतरे हैं. वहीं पाक सुरक्षा बल प्रदर्शनकारियों पर लाठियां चटका रहे हैं. और सरेआम फायरिंग कर जमीन को लहूलुहान कर रहे हैं.
