Saturday, July 27, 2024
HomeINDIAPM Modi Oath Ceremony: तीसरी बार पीएम बने नरेंद्र मोदी; राजनाथ-शाह, शिवराज,...

PM Modi Oath Ceremony: तीसरी बार पीएम बने नरेंद्र मोदी; राजनाथ-शाह, शिवराज, गडकरी समेत कई मंत्रियों ने ली शपथ

PM Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री मोदी और उनकी कैबिनेट में शामिल होने वाले भावी मंत्रियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने कई देशों के शासनाध्यक्ष भी भारत आए। राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का सजीव प्रसारण किया गया।

PM Modi Oath Ceremony: पीएम मोदी के बाद राजनाथ सिंह ने शपथ ली। अमित शाह ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में पहली बार भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा को भी शामिल किया गया है। राष्ट्रपति ने नड्डा को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान बने केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ।

पीएम मोदी की कैबिनेट में निर्मला सीतारमण और डॉ एस जयशंकर एक बार फिर शामिल। दोनों केंद्रीय मंत्रियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नितिन गडकरी और मनोहर लाल खट्टर का शपथ ग्रहण। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर पहली बार केंद्रीय मंत्री के रूप में काम करेंगे।

गठबंधन सहयोगियों में पहले मंत्री के रूप में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल सेकुलर (JDS) नेता एचडी कुमारस्वामी को शपथ दिलाई गई।

कुमारस्वामी के बाद पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, जीतन राम मांझी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

जनता दल यूनाइटेड (JDU के) ललन सिंह को भी केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है। उनके बाद असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शपथ ली।

केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सहयोगी ज्योतिरादित्य सिंधिया और गजेंद्र सिंह शेखावत को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली. गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय से चुनाव जीतकर आए हैं. बेगूसराय सीट पर गिरिराज सिंह ने हैट्रिक लगाया है. गिरिराज सिंह ने इस बार 81,480 वोटों से बंपर जीत हासिल की है. उन्होंने सीपीआई उम्मीदवार अवधेश कुमार रॉय को हराया. अवधेश कुमार रॉय दूसरे नंबर पर रहे.

भाजपा नेता अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. पिछले कार्यकाल में अश्विनी वैष्णव के पास रेल मंत्रालय था.

मोदी सरकार 3.0 में रविवार को भाजपा नेता किरेन रिजिजू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शपथ ग्रहण में शामिल हुए. प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में भारत के पड़ोसी देशों के नेता भी शामिल हुए.

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने समारोह में हिस्सा लिया.

बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट गठन में 72 मंत्री शपथ लेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई टीम में 30 अन्य कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं.
कैबिनेट में विभिन्न सामाजिक समूहों से नेतृत्व मिला है. 27 ओबीसी, 10 एससी, 5 एसटी, 5 अल्पसंख्यक, जिसमें रिकॉर्ड 18 वरिष्ठ मंत्री शामिल हैं जो मंत्रालयों का नेतृत्व कर रहे हैं.
मोदी कैबिनेट में इसके साथ ही 11 एनडीए सहयोगी मंत्री भी शपथ लिए।

बता दें कि 43 मंत्री संसद में 3 या उससे अधिक कार्यकाल तक सेवा दे चुके हैं। 39 सांसद केंद्र सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके हैं। कई पूर्व सीएम, 34 राज्य विधानसभाओं में सेवा दे चुके हैं, 23 राज्यों में मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं.

राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह जारी है. चुने हुए सांसद एक-एक कर केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ले रहे हैं. पीएम मोदी की कैबिनेट में उनके अलावा 30 मंत्री अब तक शामिल हुए हैं.

  1. नरेंद्र मोदी
  2. राजनाथ सिंह
  3. अमित शाह
  4. नितिन गडकरी
  5. जेपी नड्डा (पेंडिंग)
  6. शिवराज सिंह
  7. निर्मला सीतरमण
  8. एस जयशंकर
  9. मनोहर लाल खट्टर
  10. एचडी कुमारस्वामी
  11. पीयूष गोयल
  12. धर्मेंद्र प्रधान
  13. जीतनारम मांझी
  14. राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह
  15. सर्वानंद सोनेवाल
  16. डॉक्टर वीरेंद्र कुमार
  17. राम मोहन नायडू TDP-
  18. प्रह्लाद जोशी
  19. जुएल ओरांव
  20. गिरिराज सिंह
  21. अश्विनी वैष्णव
  22. ज्योतिरादित्य सिंधिया
  23. भूपेंद्र यादव
  24. गजेंद्र सिंह शेखावत
  25. अन्नपूर्णा देवी
  26. किरण रिजिजू
  27. हरदीप पुरी
  28. मनसुख मांडविया
  29. गंगापुरम किशन रेड्डी
    30.चिराग पासवान
  30. सी आर पाटिल
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments