Saturday, July 27, 2024
HomeBIG STORYModi Cabinet Ministers List: प्रधानमंत्री मोदी ने किया विभागों का बंटवारा, जानिए...

Modi Cabinet Ministers List: प्रधानमंत्री मोदी ने किया विभागों का बंटवारा, जानिए किसके हाथ लगा कौन सा मंत्रालय

Modi Cabinet Ministers List: नरेंद्र मोदी सरकार 3.0 की पहली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभागों का बंटवारा कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजनाथ सिंह को डिफेंस, अमित शाह को गृह मंत्रालय, शिवराज सिंह चौहान को कृषि और पंचायती राज मंत्रालय निर्मला सीतारण को वित्त मंत्रालय, जीतन राम मांझी को MSME, नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्रालय, मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा मंत्रालय और अर्बन डेवलपमेंट मिनिस्ट्री दिया गया है।

नरेंद्र मोदी की सरकार में 30 कैबिनेट मंत्री, पांच राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्यमंत्रियों को जगह दी गई है। नई सरकार में 32 नए चेहरे हैं। बात अगर महिला मंत्रियों की करें तो इस बार मोदी सरकार में सात महिलाओं को मंत्री बनाया गया है जबकि उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 11 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।

मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री: राष्ट्रपति ने रविवार शाम राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर, मनोहर लाल खट्टर, खट्टर कुमारस्वामी, जीतनराम मांझी, राजीव रंजन सिंह, सर्वानंद सोनोवाल, वीरेंद्र कुमार, प्रल्हाद जोशी, राम मोहन नायडु, गिरिराज सिंह, जुएल ओरांव, ज्योदिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अन्नपूर्णा देवी, हरदीप सिंह पुरी, किरण रिजीजू, चिराग पासवान, किशन रेड्डी, सीआर पाटिल को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार: राष्ट्रपति ने जिन सासंदों को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर शपथ दिलाई गई, उनमें अर्जुनराम मेघवाल, प्रतावराव जाधव, राव इंद्रजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, जयंत चौधरी शामिल हैं।

ये बनाए गए राज्यमंत्री – जितिन प्रसाद, श्रीपद नाईक, पंकज चौधरी, कृष्णपाल गुर्जर, रामदास अठावले, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल, वी सोमन्ना, पी चंद्रशेखर, एसपी सिंह बघेल, शोभा करंदलाजे, बीएल वर्मा, कीर्ति वर्धन सिंह, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, एल मुरुगन, अजय टम्टा, बंदी संजय कुमार, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, सतीश चंद्र दुबे, संजय सेठ, रवनीत सिंह बिट्टू, दुर्गादास उड़के, रक्षा खडसे, सुकांत मजूमदार, सावित्री ठाकुर, टोकन साहू, राजभूषण चौधरी, श्रीनिवास वर्मा, नीमूबेन बामणिया, मुरलीधर मोहोल, जॉर्ज कुरियन, पबित्रा मार्गेरिटा।

राज्य मंत्रियों को मिली क्या जिम्मेदारी? जितिन प्रसाद – वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री; और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री।श्रीपद येसो नाइक – ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री; और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री।पंकज चौधरी- वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री।कृष्ण पाल गुर्जर- सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री।

रामदास अठावले- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री।राम नाथ ठाकुर- कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री।नित्यानंद राय- गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री।अनुप्रिया पटेल- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री; और रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री।वी. सोमन्ना- जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री; और रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री।डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी- ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री; और संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री।

नाममंत्रालय/विभाग
 अमित शाहगृह मंत्रालय
 राजनाथ सिंहरक्षा मंत्रालय
 एस जयशंकरविदेश मंत्रालय
 नितिन गडकरीसड़क परिवहन मंत्रालय
 अश्विनी वैष्णवसूचना एवं प्रसारण, रेल मंत्रालय
 शिवराज सिंह चौहानकृषि, पंचायती राज कल्याण मंत्रालय
 निर्मला सीतारमनवित्त मंत्रालय
 मनोहर लाल खट्टरऊर्जा, शहरी विकास मंत्रालय
 सीआर पाटिल जलशक्ति मंत्रालय
 मनसुख मांडविया श्रम मंत्रालय
 जेपी नड्डास्वास्थ्य मंत्रालय
 चिराग पासवानखेल मंत्रालय
 किरेन रिजिजूसंसदीय कार्यमंत्री मंत्री
 अनुपूर्णा देवीमहिला एवं बाल विकास
 राम मोहन नायडू उड्डयन मंत्रालय
 सर्वानंद सोनोवालपोर्ट शिपिंग मंत्रालय
 शांतनु ठाकुर पोर्ट शिपिंग मंत्रालय (MoS)
 हरदीप सिंह पुरीपेट्रोलियम मंत्रालय 
 रवनीत बिट्टूअल्पसंख्यक मंत्रालय (MoS)
 एचडी कुमारस्वामीभारी उद्योग मंत्रालय 
 गिरिराज सिंहकपड़ा मंत्रालय
 पीयूष गोयल वाणिज्य मंत्रालय
 ज्योतिरादित्य सिंधियादूरसंचार मंत्रालय
 प्रह्लाद जोशीउपभोक्ता मामले का मंत्रालय
 गजेंद्र सिंह शेखावतसंस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments