Saturday, July 27, 2024
HomeWORLDAO WOMEN 2023: सबालेंका ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का ख़िताब

AO WOMEN 2023: सबालेंका ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का ख़िताब

AO WOMEN 2023: रायबाकिना को हराकर बेलारूस की अरीना सबालेंका ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत लिया है। दोनों के बीच यह चौथा मुकाबला था। चारों मैच सबालेंका ने ही जीते हैं। किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में दोनों पहली बार आमने-सामने थीं। सबालेंका ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।

AO WOMEN 2023:ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के महिला सिंगल्स इवेंट में बेलारूस की अरीना सबालेंका चैंपियन बन गईं। खिताबी मुकाबले में उन्होंने कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना को 4-6, 6-3, 6-4 से हराया। पहला सेट रायबाकिना ने 6-4 से अपने नाम किया। इसके बाद सबालेंका ने दूसरा सेट 6-3 और तीसरा सेट 6-4 से जीता। यह सबालेंका का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है।

AO WOMEN 2023: बता दें कि दोनों के बीच यह चौथा मुकाबला था। चारों मैच सबालेंका ने ही जीते हैं। किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में दोनों पहली बार आमने-सामने थीं। इससे पहले रायबाकिना और सबालेंका के बीच जुलाई 2021 में विम्बलडन के चौथे राउंड में मुकाबला हुआ था। इसके अलावा जनवरी 2021 में दोनों अबू धाबी टेनिस ओपन के क्वार्टर फाइनल और सितंबर 2019 में वुहान ओपन के क्वार्टर फाइनल में भिड़ी थीं।

AO WOMEN 2023: 23 साल की रायबाकिना अब तक एक ग्रैंड स्लैम समेत कुल तीन टाइटल्स जीत चुकी हैं। 2022 में विम्बलडन के रूप में रायबाकिना ने पहला ग्रैंड स्लैम जीता था। महिला सिंगल्स में रायबाकिना की मौजूदा रैंकिंग 23 है। वहीं, 24 साल की सबालेंका का यह पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है। हालांकि, सिंगल्स में उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन को मिलाकर कुल 12 टाइटल्स जीते हैं। उनकी मौजूदा रैंकिंग पांच है।

पांचवीं वरीयता प्राप्त सबालेंका इससे पहले यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची थीं। हाल ही में उन्होंने एडिलेड टूर्नामेंट जीता है। वह फिलहाल बेहतरीन लय में हैं और इस साल रायबाकिना के खिलाफ मैच से पहले तक उन्होंने एक भी सेट नहीं गंवाया था। फाइनल में उन्होंने सिर्फ एक सेट गंवाया और चैंपियन बनीं।

उन्होंने तीन ग्रैंड स्लैम विजेता इगा स्वियातेक, 2012-13 की ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका और 2017 की फ्रेंच ओपन चैंपियन जेलेना ओस्तापेंको को हराया। इसके अलावा पिछले साल यहां उपविजेता रहीं डेनियल कोलिंस भी उनका शिकार बनीं। हालांकि, फाइनल में सबालेंका के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments