Aaj Ka Panchang 3 March 2025।।🕉️।।
।।सुप्रभातम्।।
।।आज का पंचांग।।
कलियुगाब्द……………………5126
विक्रम संवत्…………………..2081
शक संवत्………………………1946
रवि…………………………..उत्तरायण
मास……………………………फाल्गुन
पक्ष……………………………….शुक्ल
तिथी……………………………चतुर्थी
संध्या 06.05 पर्यंत पश्चात पंचमी
सूर्योदय…….प्रातः 06.46.35 पर
सूर्यास्त……..संध्या 06.31.10 पर
सूर्य राशि………………………..कुम्भ
चन्द्र राशि…………………………मेष
गुरु राशि………………………..वृषभ
नक्षत्र………………………….अश्विनी
दुसरे दिन प्रातः 04.30 पर्यंत पश्चात भरणी
योग……………………………..शुक्ल
प्रातः 08.50 पर्यंत पश्चात इंद्र
करण………………………….वणिज
प्रातः 07.31 पर्यंत पश्चात विष्टि
ऋतु………………..वसंत
दिन……………………………सोमवार
आंग्ल मतानुसार :-
03मार्च सन्2025 ईस्वी ।
अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.15 से 01.01 तक ।
👁🗨 राहुकाल :-
प्रातः 08.17 से 09.44 तक ।
उदय लग्न मुहूर्त :-
कुम्भ
05:50:34 07:27:15
मीन
07:27:15 08:55:19
मेष
08:55:19 10:36:03
वृषभ
10:36:03 12:34:43
मिथुन
12:34:43 14:48:25
कर्क
14:48:25 17:04:35
सिंह
17:04:35 19:16:24
कन्या
19:16:24 21:27:03
तुला
21:27:03 23:41:41
वृश्चिक
23:41:41 25:57:51
धनु
25:57:51 28:03:28
मकर
28:03:28 29:50:34
🚦 दिशाशूल :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक………………..7
🔯 शुभ रंग………………सफ़ेद
✡ चौघडिया :-
प्रात: 06.49 से 08.16 तक अमृत
प्रात: 09.43 से 11.10 तक शुभ
दोप. 02.05 से 03.32 तक चंचल
अप. 03.32 से 04.59 तक लाभ
सायं 04.59 से 06.26 तक अमृत
सायं 06.26 से 07.59 तक चंचल
📿 आज का मंत्र :-
॥ ॐ केशवाय नमः ॥
संस्कृत सुभाषितानि
श्रीमद्भगवतगीता (एकादशोऽध्यायः – विश्वरूपदर्शनयोग:) –
आख्याहि मे को भवानुग्ररूपो नमोऽस्तु ते देववर प्रसीद ।
विज्ञातुमिच्छामि भवन्तमाद्यं न हि प्रजानामि तव प्रवृत्तिम् ॥
अर्थात :
मुझे बतलाइए कि आप उग्ररूप वाले कौन हैं? हे देवों में श्रेष्ठ! आपको नमस्कार हो। आप प्रसन्न होइए। आदि पुरुष आपको मैं विशेष रूप से जानना चाहता हूँ क्योंकि मैं आपकी प्रवृत्ति को नहीं जानता॥
🍃 आरोग्यं :-
जैतून की पत्तियां के औषधीय अनुप्रयोग :-
प्रतिरोधक क्षमता –
मौसम में बदलाव होने से रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और कई तरह की बीमारियां हमें घेर लेती है। इम्यूनिटी सिस्टम ऐसा तंत्र होता है, जो बैक्टीरिया, वायरस और माइक्रोब्स को शरीर से दूर रखता है। यह किसी भी तरह की बीमारियों से लड़ने के लिए एक चट्टान के रूप में खड़ा रहता है। इम्यूनिटी सिस्टम या रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए वैसे तो कई आहार है लेकिन यदि आप जैतून की सूखी पत्ति यों को पानी में उबालकर पीते हैं तो उससे भी प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होगा।
आज का राशिफल
🐏 राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। समाज में आपके कार्यों की आलोचना होगी। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। वाणी पर संयम रखें।
🐂 राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज कार्य में की गई मेहनत सफल रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। ऐश्वर्य के साधन मिलेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है।
👫 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। रुका धन मिलेगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। अजनबियों पर विश्वास न करें।
🦀 राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न उठाएं। प्रसन्नता रहेगी। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्ययों में कमी करना चाहिए।
🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
फालतू खर्च होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। वस्तुएं संभालकर रखें। आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।
💁♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपकी घर-बाहर पूछ-परख बनी रहेगी। नौकरी में योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे, प्रयास करें। प्रसन्नता रहेगी। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे।
🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
राजकीय बाधा दूर होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी से मतभेद। व्यवहारकुशलता से समस्या का समाधान हो सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से हानि होगी। आय कम होगी। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता का विशेष योग है। व्यापारिक निर्णय जल्दबाजी में न लें।
🐊 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आपके कार्य की समस्त बाधा दूर होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। प्रमाद न करें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी। अधूरे पड़े काम पूरे होने के योग हैं।
🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। शत्रु परास्त होंगे। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश लाभदायक रहेंगे। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। संतान की शिक्षा संबंधी समस्या रह सकती है।
🐠 राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपकी बाहरी यात्रा मनोरंजक रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। आय में अधिक व्यय से मनोबल कमजोर पड़ सकता है। कार्य, व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा।
साभार- पंडित राजेश मिश्र