आज हम बात करेंगे दुनिया भर में परमाणु हथियारों की होड़ की… और भारत, रूस, अमेरिका और पाकिस्तान की एटमी ताक़त की.
ख़बर है कि भारत अपना परमाणु ज़खीरा बढ़ा रहा है. रिपोर्ट तो ये भी है कि बीते साल इंडिया ने दस से अधिक न्यूक्लियर वीपन बनाए हैं.
वहीं पाकिस्तान भी अपने परमाणु हथियारों में ग्रोथ कर रहा है. रिपोर्ट को सच मानें, तो भारत के पास 190 परमाणु हथियार होने का अनुमान है.
वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के पास 170 परमाणु हथियार हो सकते हैं.
आंकड़े जानकर आपको हैरानी होगी कि परमाणु हथियारों के मामले में अमेरिका नहीं, रूस नंबर वन है. यूएसए की पोज़ीशन दूसरी है.
भारत के परमाणु जखीरे में 190 हथियार होने का अनुमान लगाया गया है. इसमें मौज़ूदा समय में निर्मित की जा रही नई मिसाइलों के लिए 30 अतिरिक्त परमाणु वॉरहेड शामिल हैं.
ये दावा अमेरिकी संस्था फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स की एक नई रिपोर्ट में किया गया है.
यह रिपोर्ट ओपन सोर्स, सरकारी डेटा और कमर्शियल सैटेलाइट्स से ली गई तस्वीरों के एनॉलिसिस के आधार पर बनाई गई है.
एफएएस परमाणु सूचना परियोजना के निदेशक हैंस क्रिस्टेंसन ने लेख में कहा कि भारत की न्यूक्लियर पॉवर बढ़ रही है.
एक अनुमान के मुताबिक भारत ने 140 से 225 परमाणु हथियारों के निर्माण के लिए पर्याप्त सैन्य ग्रेड प्लूटोनियम का उत्पादन कर लिया है.
इसमें 2026 की शुरुआत तक लगभग 730 किलोग्राम हथियार ग्रेड प्लूटोनिमय उत्पादन की बात कही गई है.
इसके आधार पर ही अमेरिकी संस्था ने अनुमान लगाया है कि भारत के पास 200 से ज्यादा परमाणु हथियार हो सकते हैं.
रिपोर्ट में कहा गया कि भारत अपने परमाणु हथियार के जखीरे को आधुनिक बनाने का काम जारी रखे हुए है.
अब जानते हैं कि किस देश के पास कितने परमाणु हथियार हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक रूस के पास 5449 और अमेरिका के पास 5129 परमाणु हथियार हैं.
इसके अलावा चीन के पास 620, फ्रांस के पास 290, ब्रिटेन के पास 225, भारत के पास 190 और इज़रायल के पास 170 और और पाकिस्तान के पास भी 170 परमाणु हथियार होने की बात कही गई है.
दावा किया गया है कि भारत पिछले एक साल में करीब 10 नए परमाणु हथियार विकसित कर चुका है. इंडिया के पास न्यूक्लिर वीपन की संख्या 190 से अधिक हो सकती है.
किसके पास कितने परमाणु हथियार
रूस – 5449
अमेरिका – 5129
चीन – 620
फ्रांस – 290
ब्रिटेन – 225
भारत – 190
इज़रायल – 170
पाकिस्तान – 170
