Friday, September 11, 2026
HomeINDIAरेहड़ी-पटरी वालों को ₹30 हजार तक का UPI क्रेडिट कार्ड ! जानिए किसे...

रेहड़ी-पटरी वालों को ₹30 हजार तक का UPI क्रेडिट कार्ड ! जानिए किसे मिलेगा फायदा – RuPay Credit Card

आज बात करेंगे उन लाखों छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों की…जिनके कारोबार के लिए बैंक से छोटा लोन लेना भी कभी बड़ी चुनौती हुआ करता था.

अब तस्वीर बदल रही है…सरकार की PM SVANidhi योजना में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए UPI से जुड़ा RuPay Credit Card लाया गया है…

और इसकी क्रेडिट लिमिट ₹30 हजार तक हो सकती है.

लेकिन सवाल है—किसे मिलेगा ये कार्ड? और इसमें आम दुकानदार के लिए क्या फायदा है?

सबसे पहले समझिए योजना को…PM SVANidhi की शुरुआत जून 2020 में हुई थी.

इसका मकसद था सड़क किनारे कारोबार करने वाले छोटे विक्रेताओं को बिना गारंटी कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराना।

अब योजना के पुनर्गठन के बाद लोन की तीन किस्तें हैं—पहली— ₹15 हजार तक. दूसरी— ₹25 हजार तक. और तीसरी— ₹50 हजार तक।

लेकिन अब इसमें एक और महत्वपूर्ण सुविधा जोड़ी गई है…UPI-linked RuPay Credit Card

जिस स्ट्रीट वेंडर ने योजना के तहत दूसरी किस्त का लोन सफलतापूर्वक चुका दिया है, वह ₹30 हजार तक की क्रेडिट लिमिट वाले कार्ड के लिए पात्र हो सकता है। 

यानी सब्जी बेचने वाला हो…फल का ठेला लगाने वाला हो…चाय-नाश्ते की दुकान चलाने वाला हो…नाई, मोची या लॉन्ड्री जैसी सेवा देने वाला छोटा कारोबारी हो…

अगर वह योजना की पात्रता और repayment की शर्त पूरी करता है, तो उसके लिए औपचारिक क्रेडिट तक पहुंच आसान हो सकती है.

और सबसे बड़ी बात…ये सुविधा UPI से लिंक है.

यानी डिजिटल भुगतान के बढ़ते दौर में छोटे कारोबारी के लिए क्रेडिट और डिजिटल पेमेंट—दोनों को एक साथ जोड़ने की कोशिश है.

लेकिन यहां एक बात साफ समझ लीजिए… ₹30 हजार कोई मुफ्त पैसा नहीं है. यह क्रेडिट लिमिट है—यानी जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जाने वाला उधार.

इसलिए ₹30 हजार मिलेंगे और ₹30 हजार की क्रेडिट लिमिट मिलेगी—इन दोनों बातों में जमीन-आसमान का फर्क है।

सरकार ने PM SVANidhi को अब मार्च 2030 तक बढ़ा दिया है और इसका लक्ष्य 1 करोड़ 15 लाख स्ट्रीट वेंडर्स तक लाभ पहुंचाना है। 

और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए cashback का प्रावधान भी है. तो कुल मिलाकर तस्वीर साफ है—

रेहड़ी से डिजिटल क्रेडिट तक…छोटे कारोबार से formal banking तक…PM SVANidhi का मकसद सिर्फ लोन देना नहीं, बल्कि छोटे कारोबारियों को औपचारिक वित्तीय व्यवस्था से जोड़ना भी है.

लेकिन याद रखिए—क्रेडिट कार्ड सुविधा है, मुफ्त पैसा नहीं. समय पर भुगतान ही इस सुविधा को फायदे का सौदा बनाएगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Recent Comments