us-iran deal: आज बात करेंगे डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दिए गए आख़िरी अल्टीमेटम की… स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्ज़े की अमेरिकी दावों की…और यूएस-ईरान की बीच चल रही लोमड़ी जैसी चालों की…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर ईरान को बुरी तरह से धमकाया है. अमेरिका ने साफ़ कहा है कि डील करो या टोटल सरेंडर करो… नहीं तो तबाह कर देंगे.
ट्रम्प ने सीधी भाषा में कहा है कि ईरान समझौता करे या पूरी तरह से समर्पण करे. उसके पास अब केवल दो ही रास्ते बचे हैं.
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज… यूएस के कंट्रोल में है. और अमेरिका की इजाज़त के बगैर कोई भी जहाज़ होर्मुज़ जलडमरूमध्य से न जा सकता है और न ही आ सकता है.
ट्रंप ने ईरानी नेतृत्व पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि वे निज़ी तौर पर यूएस से बातचीत चाहते हैं, लेकिन सार्वजनिक रूप से इनकार करते हैं.
उन्होंने कहा कि ईरानी लीडरशिप बातचीत को लेकर दोहरा रवैया अपना रहा है.
ट्रम्प ने सोशल मीडिया.. ट्रुथ सोशल पर लिखा, ईरान पहले बातचीत के लिए गिड़गिड़ाता है, भीख मांगता है और फिर सार्वजनिक तौर पर कहता है कि यूएस से उसकी कोई बातचीत नहीं चल रही है.
उन्होंने आगे कहा कि होर्मुज स्ट्रेट ..यूएस के कंट्रोल में है और अमेरिकी नौसेना की इजाज़त के बिना वहां से कोई जहाज़ नहीं गुज़र सकता.
इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ़ चेतावनी दी कि तेहरान को वो कभी भी परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं देगा.
ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि ईरान और दूसरे पश्चिम एशियाई देशों की ओर से समझौते का प्रस्ताव मिलने के बाद ही अमेरिका ने फिलहाल ईरान पर प्रस्तावित महा हमला टाल दिया है.
उधर ईरान ने पलटवार करते हुए अमेरिका को गंभीर चेतावनी दी है. ईरानी सांसद इब्राहिम रेजाई ने कहा कि अगर यूएस ने हमला किया तो ईरान सिर्फ खाड़ी क्षेत्र ही नहीं, बल्कि जहां-जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने हैं, उन्हें निशाना बनाकर बर्बाद कर देगा.
ट्रंप के इस अल्टीमेटम ने ‘डील या टोटल सरेंडर’ की लाइन को और साफ़ कर दिया है, जिसमें उन्होंने संकेत दिया कि या तो ईरान बातचीत के ज़रिए समझौता करे या फिर अमेरिका के दबाव और नाकेबंदी का सामना करे.
