Tuesday, July 21, 2026
HomeWORLDरूसी मिसाइल हमलों में 4 भारतीयों की मौत ! Indians Killed In...

रूसी मिसाइल हमलों में 4 भारतीयों की मौत ! Indians Killed In Ukraine

Indians Killed In Ukraine : रूसी मिसाइल हमलों में 4 भारतीयों की मौत ! यूक्रेन में भारतीय मालवाहक जहाज पर हमला ! रूस ने भारतीय जहाज पर दागीं कई मिसाइलें. हमले में 4 भारतीय नाविकों की मौत, एक गंभीर. रूसी क्रूज मिसाइल से इंडियन शिप पर हमला

आज हम बात करेंगे भारतीय जहाज पर रूस के मिसाइल हमलों की…यूक्रेन और रूस में फिर से धधक उठे वॉर की लपटों की…और इंडियन गवर्नमेंट के कड़े रिएक्शन की…

यूक्रेन में समुद्र में मौत का मंज़र दिखा है… वहां ओडेसा पोर्ट से निकले भारतीय जहाज पर अटैक हुआ है. इस हमले में 4 भारतीयों समेत 10 लोगों की मौत हुई है. और एक इंडियन की हालत नाज़ुक है.

रूसी क्रूज मिसाइल हमलों में यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास भारतीय मालवाहक जहाज पर भीषण आग लग गई. इस हमले में चार भारतीय नाविकों की मौत हो गई. और एक की हालत गंभीर है.

19 जुलाई की शाम को ओडेसा पोर्ट से रवाना होते समय भारतीय स्वामित्व वाले MV गोल्डन लियो नामक जहाज पर हमला किया गया.

ये हमला जिस वक्त हुआ, जब जहाज पर 17 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें पांच भारतीय शामिल थे.

इस हमले में जहाज के 9 क्रू सदस्यों की मौत हो गई और एक समुद्री पायलट को भी जान गंवानी पड़ी है. वहीं 8 को बचा लिया गया है.

जबकि मिसाइल हमलों में घायल एक अन्य भारतीय की हालत गंभीर है.

उधर यूक्रेन में भारतीय मालवाहक जहाज पर रूसी क्रूज मिसाइल हमले को लेकर विदेश मंत्रालय ने गहरी नाराज़गी जताई है.

भारत ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना और निर्दोष क्रू सदस्यों को ख़तरे में डालना अत्यंत निंदनीय है. इंडिया ने गहरी नाराज़गी जताते हुए कहा कि ऐसे हमले स्वीकार्य नहीं हैं.

यह जहाज यूक्रेन से मक्का की ओर जा रहा था और उसमें मुख्य रूप से भारतीय और सीरियाई नाविक सवार थे.

यूक्रेन के सागर बंदरगाह प्राधिकरण ने बताया कि रातभर चले सर्च और रेस्क्यू अभियान में कुल नौ क्रू सदस्य और एक समुद्री पायलट की मौत हो गई.

वहीं जहाज पर सवार 17 में से 8 लोगों को बचा लिया गया.

LSEG डेटा के अनुसार, जिस जहाज पर मिसाइल हमले हुए, उस MV गोल्डन लियो जहाज का स्वामित्व मुंबई स्थित ओशन ग्रेस शिपिंग लिमिटेड के पास है.

गौर करें तो कुछ महीनों से शांत चल रहे रूस-यूक्रेन फिर एक दूसरे पर हमले तेज कर दिए हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक स्वतंत्र और संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्टों के अनुसार युद्ध में 18 लाख से अधिक सैनिक हताहत हुए हैं.

Attackonship ukraineodesaport 4indianskilled #Ukraineattack #Mvgoldenleo #Odesaport #Ukrainenavy # MVगोल्डनलियो

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Recent Comments