spain fifa world cup champion…फुटबाल को मिला नया शहंशाह ! स्पेन की जवानी को नहीं रोक पाया अर्जेंटीना…
FIFA World Cup Final: स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह बना …अर्जेंटीना को 1-0 से हराया…फेरान टोरेस रहे जीत के हीरो…आज बात करेंगे फुटबाल की दुनिया के नए बादशाह की …स्पेन की महा जीत की और अर्जेंटीना के टूटे सपने की
स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में शानदार खेल दिखाते हुए डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को हरा दिया
अमेरिका के न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराया.
दोनों टीमें निर्धारित समय तक कोई स्कोर नहीं कर पाईं. मुक़ाबला एक्स्ट्रा टाइम में चला गया. यहां स्पेनिश टीम ने बेहतरीन और आक्रामक खेल दिखाया
इसी बीच फेरान टोरेस ने स्पेन के लिए अर्जेंटीना के खिलाफ गोल दाग दिया
इसका अर्जेंटीना की टीम ज़वाब नहीं दे सकी और स्पेन 1-0 से मैच जीतकर फुटबाल का विश्व चैंपियन बन गया.
इस तरह से दूसरी बार स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप जीता है. इससे पहले वह 2010 में चैम्पियन बना था.
वहीं चौथी बार वर्ल्ड कप खिताब जीतने का अर्जेंटीना का सपना चकनाचूर हो गया.
खिताबी मुकाबले तक पहुंचने का दोनों टीमों का सफर आसान नहीं रहा.
स्पेन ने फ्रांस और पुर्तगाल जैसी मज़बूत टीमों को हराया.
वहीं अर्जेंटीना ने लगातार तीन नॉकआउट मुकाबलों में अतिरिक्त समय तक चले रोमांचक मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी.
फाइनल मुकाबले की बात करें तो पहला हाफ टक्कर वाला रहा. इसमें स्पेनिश टीम ने अटैकिंग खेल दिखाया.
इस हाफ में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं
दूसरे हाफ में स्पेनिश टीम का पूरी तरह से दबदबा रहा और उसने अधिकतर समय बॉल पजेशन अपने पास रखी. हालांकि कोई गोल दागने में कामयाब नहीं रही.
अतिरिक्त समय में स्पैनिश टीम ने एक गोल दागा और फीफा वर्ल्ड चैंपियन बन गई.
स्पेन और अर्जेंटीना के बीच फाइनल से पहले कुल 14 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए थे. इस दौरान दोनों टीमों ने 6-6 मैचों में जीत हासिल की थी.
जबकि दो मुकाबले ड्रॉ रहे. वहीं फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें इससे पहले सिर्फ एक बार भिड़ी थीं.
1966 के वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में अर्जेंटीना ने स्पेन को 2-1 से हराया था. अब 60 साल बाद दोनों टीमों की वर्ल्ड कप में भिड़ंत हुई. और स्पेन फुटबाल का शहंशाह बन गया
स्पेन ने 16 साल बाद दूसरी बार वर्ल्ड कप जीता है. इससे पहले 2010 में स्पेन चैंपियन बना है
इस तरह से लियोनेल मेसी की अगुवाई वाली तीन बार की विश्व चैंपियन अर्जेंटीना अपना टाइटल डिफेंड नहीं कर सकी.
#fifaworldcup2026 #fifaworldcup2026final #fifaworldcup #spain #argentina #lionelmessi #SpainvsArgentina #फेरानटोरेस
