Monday, May 25, 2026
HomeINDIAआ गया नौतपा…आज से शुरू होगा गर्मी का क़हर ! 2 जून...

आ गया नौतपा…आज से शुरू होगा गर्मी का क़हर ! 2 जून तक चलेगा – Nautapa

आ गया नौतपा (Nautapa) …आज सोमवार 25 मई से 9 दिनों तक गर्मी का क़हर पड़ सकता है. यानी 2 जून तक 9 दिनों तक पड़ भीषण गर्मी सकती है.

आज हम बात करेंगे सूरज के क़हर की… नौतपा की…Heat Wave की. आज सोमवार से 2 जून तक पड़ने वाली प्रचंड गर्मी की…
नौतपा 9 दिनों तक चलने वाला भीषण गर्मी का दौर होता है. जब सूर्य …रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है.

ज्योतिष और मौसम विज्ञान के अनुसार, इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं, जिससे तापमान अपने चरम पर पहुंच जाता है. यह अवधि सोमवार 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलेगी.

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान कई राज्यों में तापमान 42 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

ज्योतिष और पारंपरिक मान्यता के अनुसार, नौतपा के दिनों में जितनी अधिक गर्मी पड़ती है.. और सूर्य जितना तपता है, उसे मॉनसून के लिए उतना ही अच्छा माना जाता है. वहीं नौतपा के दौरान तेज गर्मी न पड़े, तो माना जाता है कि बारिश कम होगी.

वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बदलते मौसम और क्लाइमेट चेंज के इस दौर में नौतपा की गर्मी के आधार पर मॉनसून का अनुमान लगाना सही नहीं है.

वहीं भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी “नौतपा” शब्द का तकनीकी उपयोग नहीं करता.

परंपरा कहती है कि सदियों के मौसम के अनुभव से लोगों ने कुछ पैटर्न देखे, जिन्हें लोककथाओं और ज्योतिषीय व्याख्या में बदला गया और इसे नौतपा कहा गया.

संक्षेप में कहें तो …
साइंस कहता है कि यह प्री-मॉनसून चरम गर्मी का दौर होता है.
IMD इसे heatwave / pre-monsoon heating कहता है.
Jyotish इसे सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रभाव का काल बताता है.
और परंपरा इसे अच्छी बारिश और कृषि से जुड़ा लोक-संकेत बताती है.

यानी “नौतपा” मौसम, खगोल, लोकअनुभव और ज्योतिष के साथ मिलकर भारतीय संस्कृति में एक अलग कंसेप्ट बताते हैं.
वहीं नौतपा का सबसे बड़ा असर उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत में महसूस किया जाता है. इन इलाकों में मई–जून में तीखी गर्मी पड़ती है. शुष्क हवाएं चलती हैं. और लू क़हर बरपाता है.

इस तरह से देखें तो नौतपा का असर Rajasthan UP MP Delhi Haryana
Punjab Bihar Jharkhand
CG Gj Mh और Telangana में तेज रहता है.
AP और Odisha में भी इसका असर दिखता है.

वहीं Kerala TN Karnataka WB
और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्से पर भी नौतपा का असर होता है.

अब नौतपा आपकी चौखट तक पहुंच गया है. बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतें. ख़ासकर सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक का खतरा रहता है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

NEET UG EXAM 2026:

Recent Comments