Thursday, April 16, 2026
HomeINDIAElections and Parties in India

Elections and Parties in India

Elections and Parties in India: आज बात करते हैं कि भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबसूरती …उसके चुनावों की…इस समय देश के 5 राज्यों की असेंबलियों के चुनाव चल रहे हैं…इन चुनावी राज्यों में असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल शामिल हैं. 

इनमें से.. असम और पुडुचेरी में बीजेपी का शासन है. केरल में एलडीएफ की सरकार है. तमिलनाडु में डीएमके के साथ कांग्रेस सत्ता पर काबिज़ है..और पश्चिम बंगाल में टीएमसी का जादू चल रहा है.

अब आपको बताते हैं कि देश में कहां-कहां किसकी सरकारें हैं. 20 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी का शासन है. 

6 राज्यों में कांग्रेस और उसके गठबंधन दलों के मुख्यमंत्री हैं. वहीं 5 राज्यों में अलग-अलग पार्टियों की सरकारें हैं.

अब इसके डिटेल में जाते हैं ..बीजेपी और उसके सहयोगियो के पास 20 राज्यों की कमान है.

जिनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, नगालैंड, पुडुचेरी, ओडिशा, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकारें है. 

वहीं 6 राज्यों में… कांग्रेस और उसके एलाइंस की सरकारें हैं…जिसमें हिमाचल प्रदेश, झारखंड, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर शामिल है. हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस की अकेले की सरकार है. 

झारखंड में झामुमो के साथ पंजे का शासन है. तमिलनाडु में डीएमके के साथ कांग्रेस सत्ता में है. जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के साथ कांग्रेस सरकार में है.

अब बात उन 5 राज्यों की करते हैं..जहां अलग-अलग दलों की सरकारें हैं. पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार है. पंजाब में आम आम पार्टी और केरल में एलडीएफ का कब्ज़ा है.

सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा शासन कर रहा है..मिजोरम में यानी जोरम पीपुल्स मूवमेंट सरकार चला रहा है. 

इस तरह से देखें तो देश के 36 राज्यों में कुल 31 विधानसभाएं हैं. जिनमें से पुडुचेरी, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश हैं. बाकी 28 पूर्ण राज्य हैं. 

इस समय देशभर में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं. जिनमें से चंडीगढ़, लद्दाख, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार और दादरा और नगर हवेली और दामन दीव के पास अपनी असेंबली नहीं है. 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Recent Comments