Saturday, July 27, 2024
HomeELECTIONLUCKNOW NAGAR NIKAY CHUNAV: नगर निकाय चुनाव की धूम, इंदिरा नगर में...

LUCKNOW NAGAR NIKAY CHUNAV: नगर निकाय चुनाव की धूम, इंदिरा नगर में विनीता डेविड के घर-घर दस्तक कैंपेन को मिल रहा समर्थन

LUCKNOW NAGAR NIKAY CHUNAV: यूपी नगर निकाय चुनाव की धूम के बीच लखनऊ में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। वहीं घर-घर दस्तक अभियान के तहत विनीता डेविड ने किया इंदिरा नगर के कई इलाकों का दौराकर अपने कैंपेन को और तेज कर दिया है।

LUCKNOW NAGAR NIKAY CHUNAV: चुनाव अभियान में मशगूल विनीता डेविड कहती हैं कि उनकी तो किसी से कोई फाइट ही नहीं है। उन्होंने कहाकि उन्हें जनता की सेवा करनी है। अपने क्षेत्र की जनता के लिए काम करना है और उनकी अनवरत सेवा करनी है।

मीडिया से बातचीत के दौरान विनीता लोगों से चुनाव में साथ देने और अपने चुनाव चिह्न किताब पर मुहर लगाने की अपील भी करती दिखी। उन्होंने कहाकि जनता मेरा साथ दे रही है। यही मेरी ताक़त है। और इसी ताक़त के बल पर हम इलेक्शन जीतेंगे और क्षेत्र का विकास करेंगे।

चुनाव निष्पक्ष हो, इस सवाल पर उन्होने कहाकि प्रशासन भी जानता है कि कौन कितनी मेहनत करता है और उसको उसका फल मिलना चाहिए। वो कहती हैं कि उन्हें उनकी मेहनत पर भरोसा है। साथ ही उम्मीद जताई कि चुनाव निष्पक्ष होगा।

LUCKNOW NAGAR NIKAY CHUNAV: इंदिरा नगर वार्ड नंबर 80 से पार्षद प्रत्याशी विनीता डेविड ने दावा किया कि चुनाव जीतने पर वो इलाके के पार्कों का सुंदरीकरण कराएंगी। म्युनिसिपल स्कूलों का कायाकल्प करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। सड़कों पर जाम ना लगे,  इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। साथ ही इलाके में विकराल होती पानी सप्लाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाने का उन्होंने दावा किया। इतना ही नहीं जगह-जगह पड़े कूड़े को रेग्युलर बेसिस पर उठाने की व्यवस्था करना का भी दम भरा।

LUCKNOW NAGAR NIKAY CHUNAV: विनीता डेविड के इंदिरा नगर वार्ड नंबर 80 में चले इस जनसंपर्क अभियान में फतेह बहादुर सिंह, प्रिंसी वर्गीज, संजय कुमार सिंह, राजेश सिंह आदि शामिल थे।

इसके साथ ही असिताभ बनर्जी, अतीक अंसारी, फरजान खान, एरिक, डॉ. पवन शुक्ला आदि ने घर-घर जाकर विनीता डेविड को जिताने की अपील की। इन लोगों ने इंदिरा नगर के कई इलाकों का दौरा कर विनीता के लिए वोट मांगे। साथ ही उनकी समस्याएं भी सुनीं।

LUCKNOW NAGAR NIKAY CHUNAV: वहीं यूपी नगर निकाय चुनाव को करीब से देख रहे नर्मदेश्वर कॉलेज, लखनऊ के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र श्रीवास्तव कहते हैं कि इंदिरा नगर वार्ड में विनीता डेविड का चुनाव चिह्न किताब लोगों को भा गया है। साथ ही पेशे से शिक्षिका होने और उनके पति शिक्षक संजय डेविड की समाजसेवा का भी जनता पर गहरा असर दिख रहा है। साथ ही डॉ. देवेंद्र श्रीवास्तव ने 4 मई को होने वाले मतदान के लिए विनीता डेविड के लिए वोट की अपील भी की।

LUCKNOW NAGAR NIKAY CHUNAV: विनीता के चुनावी कैंपेन के बारे में सवाल दागने पर उनकी टोली में शामिल सेंट डॉमनिक स्कूल के शिक्षक डॉ. पवन शुक्ला कहते हैं कि अबकी बार यहां किसी दल की कोई हवा नहीं है।

ये लोकल गवर्नमेंट का चुनाव है। जनता उन प्रत्याशियों पर भरोसा कर रही है जो उनके बीच के हैं, उनके सुख-दुख के दोस्त हैं।

उन्होंने जोर देकर कहाकि अबकी बार- विनीता-विनीता और सिर्फ विनीता डेविड का ही नाम लोगों की ज़ुबान पर है।

वहीं लखनऊ विश्वविद्यालय से जुड़े और भारतीय संस्कृति के कई पहलुओं पर कई वर्षों से शोध कर रहे डॉ. एस आर पाण्डेय कहते हें कि इंदिरा नगर वार्ड नंबर 80 की मुहल्लों और गलियों में विनीता डेविड के घर-घर दस्तक अभियान की गूंज हैं।Dr. Shalik Ram Pandey

ये सवाल दागने पर कि आप बताएंगे कि वार्ड नंबर 80 में कौन-कौन सा इलाका शामिल है, और उसकी चौहद्दी क्या है।

इस सवाल के ज़वाब में लखनऊ विश्वविद्यालय के पर्यटन संस्थान से संबद्ध डॉ. शालिक राम पाण्डेय ने बताया कि लखनऊ नगर निगम के नए डिलिमिटेशन के मुताबिक इंदिरा नगर वार्ड नंबर 80 में इंदिरा नगर बी ब्लॉक का आंशिक हिस्सा, सेक्टर-18, इरम स्कूल, टीकापुरवा, सेक्टर-15 शामिल है।

साथ ही आंशिक रूप से सी ब्लॉक, मुंशीपुरवा, सेक्टर-8, सेक्टर-12, सेक्टर-13, मंगलपुरी, इस्माइलगंज गांव, सुरेंद्र नगर का आंशिक हिस्सा और उर्मिलापुरी को वार्ड नंबर 80 में समाहित किया गया है।

इंदिरा नगर वार्ड नंबर 80 में इंदिरा नगर बी ब्लॉक का आंशिक हिस्सा, सेक्टर-18, इरम स्कूल, टीकापुरवा, सेक्टर-15 शामिल है। साथ ही आंशिक रूप से सी ब्लॉक, मुंशीपुरवा, सेक्टर-8, सेक्टर-12, सेक्टर-13, मंगलपुरी, इस्माइलगंज गांव, सुरेंद्र नगर का कुछ हिस्सा और उर्मिलापुरी इस वार्ड में है।

वहीं इंदिरा नगर वार्ड नंबर 80 एरिया का दायरा बताते हुए कहाकि इस वार्ड में उत्तर दिशा में मुलायम तिराहे से शालीमार गार्डन होते हुए ईश्वरधाम तक का दक्षिणी इलाका शामिल है।

वहीं दक्षिण छोर पर बी ब्लॉक चौराहे से कलेवा तिराहे तक और पॉलिटेक्निक चौराहे से सुरेंद्र नगर गेट, फैजाबाद रोड का उत्तरी भाग शामिल है।

उन्होंने बताया कि पूर्व दिशा में सेक्टर-13 और सेक्टर-10 का बॉर्डर और पश्चिमी भाग शामिल है। वहीं पश्चिम दिशा में बी-ब्लॉक चौराहे से समद्दीपुर होते हुए रिंग रोड तक पूर्वी भाग शामिल है।

डॉ. शालिक राम पाण्डेय, लखनऊ विश्वविद्यालय

इंदिरा नगर वार्ड नंबर 80 – इस वार्ड में उत्तर दिशा में मुलायम तिराहे से शालीमार गार्डन होते हुए ईश्वरधाम तक का दक्षिणी इलाका शामिल है। दक्षिण छोर पर बी ब्लॉक चौराहे से कलेवा तिराहे तक और पॉलिटेक्निक चौराहे से सुरेंद्र नगर गेट, फैजाबाद रोड का उत्तरी भाग सम्मिलित है। पूर्व दिशा में सेक्टर-13 और सेक्टर-10 का बॉर्डर और पश्चिमी भाग शामिल है। पश्चिम दिशा में बी-ब्लॉक चौराहे से समद्दीपुर होते हुए रिंग रोड तक पूर्वी भाग शामिल है।

डॉ. शालिक ने दावा किया कि की राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के पास तो इलाके की ही जानकारी नहीं हैं कि किस-किस इलाके की जनता इंदिरा नगर वार्ड नंबर 80 में है। वो सड़कों पर जुलूस की शक्ल में दिखाई देते हैं।

वहीं घर-घर दस्तक अभियान में लगीं निर्दलीय उम्मीदवार विनीता डेविड इन इलाकों में कई बार जनसंपर्क कर चुकी हैं। और उन्हें जनता का भारी सहयोग और प्यार उन्हें मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments