Sunday, March 29, 2026
HomeHOMEDiabetes और Insulin Resistance क्या है?

Diabetes और Insulin Resistance क्या है?

Diabetes: आजकल …इंसुलिन रेजिस्टेंस और डायबिटीज रिवर्सल की बहुत चर्चा होती है. इसको समझते हैं.
🔹आखिर इंसुलिन रेजिस्टेंस होता क्या है?
जब शरीर की कोशिकाएँ इंसुलिन के संकेत को ठीक से नहीं मानतीं, तो उसे इंसुलिन रेजिस्टेंस कहते हैं… ऐसे में पैंक्रियाज़ से निकला इंसुलिन
शुगर कोशिकाओं में नहीं जा पा रही है…इस हालात में खून में ही शुगर बढ़ने लगता है…
ऐसे में अगर समय पर अलर्ट नहीं हुए तो डायबेटिक होने से कोई रोक नहीं सकता…और हंसता खेलता इंसान धीरे-धीरे टाइप-2 डायबिटीज का पेशंट बन जाता है…
🔹 अब जानिए डायबिटीज रिवर्सल के मायने क्या हैं ? डायबेटिक होने पर मरीज… डॉक्टर की सलाह पर और खुद से बहुत से उपाय करने लगता है. उसी प्रक्रिया के डायबिटीज रिवर्सल कहते हैं.
मगर इसका ये मतलब नहीं होता है कि पेशंट …दवा खाना छोड़ दें. एक्सपर्ट और डॉक्टर हमेशा ये सलाह देते हैं कि डायबिटीज रिवर्सल का मतलब दवा छोड़ देना नहीं होता है, बल्कि वो सलाह देते हैं कि ब्लड शुगर को लंबे समय तक बिना दवा के या बहुत कम मेडिसिन के सामान्य सीमा में कैसे बनाए रखा जा सकता है…
लेकिन ये संभव तभी हो पाता है, जब इंसुलिन रेजिस्टेंस कम हो जाए…
मतलब शरीर की कोशिकाएं …प्रैंक्रियाज से निकले इंसुलिन के संकेतों को समझ सकें और इंसुलिन सेल्स में जाना शुरू हो जाए…और ग्लूकोज को तोड़कर एनर्जी में कन्वर्ट कर सके.
🔹 इसको लेकर डॉक्टर और विशेषज्ञ… इंसुलिन रेजिस्टेंस कम करने के लिए कई उपाय बताते हैं. उसमें से 4 बातों को हमेशा ध्यान रखें.
नंबर एक…खान-पान में सुधार करें– अपने खाने-पीने की दिनचर्या में शुगर को मौका ही न दें… इसके साथ ही खाने और नाश्ते में रिफाइंड कार्ब्स का इस्तेमाल करें…ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आप फर्क महसूस करने लगेंगे…
दूसरी अनमोल बात…नियमित रूप से व्यायाम करें… योग करें … हो सके तो डेली आधा घंटा या अपनी कैपासिटी की हिसाब से नियमितरूप से वॉक करें…
तीसरी बात …वजन पर कंट्रोल करें…पेट की चर्बी को धीरे-धीरे कम करें…
चौथी और सबसे महत्वपूर्ण बात…अच्छी नींद लें और तनाव को नियंत्रित करने के लिए निरंतर कोशिश करें. ये काम बॉडी के हार्मोन बैलेंस के लिए ज़रूरी है. ऐसा करने से शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी.
हां, ये हमेशा के लिए गांठ बांध लें कि ….दवा… कभी भी डॉक्टर की सलाह के बिना बंद न करें…अगर ऐसा करने का विचार भी मन में आए, तो डॉक्टर की सलाह पर फैसला लें, मनमानी न करें…
स्वस्थ रहें …सतर्क रहें…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Recent Comments