Sunday, June 16, 2024
HomeELECTIONVinita David: यूपी निकाय चुनाव में लखनऊ के इंदिरा नगर से पार्षद...

Vinita David: यूपी निकाय चुनाव में लखनऊ के इंदिरा नगर से पार्षद कैंडिडेट विनीता डेविड ने घर-घर मांगे वोट, पहले गुरुद्वारा अब चर्च का आशीर्वाद

Vinita David: यूपी निकाय चुनाव में प्रत्याशियों पूरा जोर रखा है। लखनऊ के इंदिरा नगर वार्ड नंबर 80 से पार्षद उम्मीदवार विनीता डेविड आज घर-घर जाकर वोट मांगे और लोगों का समर्थन हासिल किया। इतना ही नहीं पहले गुरुद्वारा जाकर मत्था टेका और लंगर खाकर जीत का आशीर्वाद पाया। और चर्च जाकर प्रार्थना सभा में शामिल होकर चर्च का आशीर्वाद हासिल किया।

बता दें कि इंदिरा नगर वार्ड नंबर 80 से पार्षद उम्मीदवार विनीता डेविड ने चुनाव के व्यस्त समय में से समय निकाल कर चर्च पहुंची। विनीता डेविड अपने पति संजय डेविड के साथ महात्मा गांधी मार्ग स्थित असेंबली ऑफ गॉड चर्च गईं।

Vinita David: चर्च में आयोजित सभा में काफी संख्या में मौजूद लोगों ने विनीता की जीत के लिए प्रार्थना की। साथ ही मौजूद लोगों ने जीत के लिए आशीर्वाद दिया। इतना ही नहीं उपस्थित लोगों ने भविष्य में भी हर तरह की मदद का वादा किया।

Vinita David: विनीता डेविड के साथ इंदिरा नगर में चुनाव कैंपेन और चर्च में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। इनमें पॉल रॉबिन्सन, दीपक लायल, समी मथाई, रवि रोशन लाल, हेनरी, रुपेश सिंह, साबू थॉमस, शाजी मथी, प्रबीर, राम निवास, अभिनीत दास, चंदन, रूपेश, राजीव लायल, पी.एस. हेनरी, मॉरिस समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही विनीता डेविड अपने पति संजय डेविड के साथ गुरुद्वारा जाकर मत्था टेका था और लंगर चखा था। वहां भी उन्हें जीत का आशीर्वाद मिला था।

ये जान लें कि यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण में आज नॉमिनेशन वापसी का आखिरी दिन था। आज ही महापौर, नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षदों को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए।

बता दें कि राज्य चुनाव आयोग ने 81 चुनाव चिह्न आवंटित किए हैं। इन चुनाव चिह्नों में पतंग से लेकर हवाई जहाज तक शामिल हैं। इसमें 39 चिह्न मेयर,  नगरपालिका अध्यक्ष,  नगर पंचायत चेयरमैन के लिए और 42 चिह्न पार्षदों के लिए आवंटित किए गए हैं।

Vinita David : बता दें कि यूपी में नगर निकाय का चुनाव दो चरणों में हो रहा है। पहले चरण का मतदान 4 मई को होगा। दूसरे दौर की पोलिंग 11 मई को होगी। चुनाव नतीजे 13 मई को घोषित होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments