Sunday, June 16, 2024
HomeELECTIONVinita David Election Symbol: यूपी निकाय चुनाव में मिले सिंबल, इंदिरा नगर...

Vinita David Election Symbol: यूपी निकाय चुनाव में मिले सिंबल, इंदिरा नगर वार्ड से पार्षद उम्मीदवार शिक्षिका विनीता डेविड को मिला किताब चुनाव चिह्न

Vinita David Election Symbol: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के पहले चरण के प्रत्याशियों में सिंबल एलॉट कर दिए गए। पेशे से शिक्षिका लखनऊ के इंदिरा नगर वार्ड से पार्षद उम्मीदवार विनीता डेविड को किताब चुनाव चिह्न मिला है।

Vinita David Election Symbol: लखनऊ नगर निगम में चुनावी गहमागहमी के बीच विनीता डेविड के पति संजय डेविड ने खुशी का इज़हार करते हुए कहाकि हम दोनों ही प्रोफेशन से शिक्षक हैं, ऐसे में चुनाव चिह्न किताब मिलना सोने से सुहागा जैसा है।

उन्होंने कहाकि ये किताब विनीता को ना सिर्फ हर घर से जोड़ेगी, बल्कि बच्चे से लेकर बूढ़े तक के दिलों से शिक्षा का तार जोड़ेगी।

उन्होंने बड़े विश्वास के साथ कहाकि हम लोग जहां भी जा रहे हैं, वहां पर अपार समर्थन मिल रहा है।

वहीं विनीता डेविड के चुनाव अभियान से जुड़े डॉ. एस आर पाण्डेय कहते हैं कि चुनाव चिह्न किताब ने विनीता डेविड की राह को आसान बना दिया है।

Vinita David Election Symbol: अपने चुनावी अभियान के बारे में विनीता ने बताया कि आज उन्होंने अपने साथियों के साथ इंदिरा नगर सी ब्लॉक इलाके में सघन जनसंपर्क चलाया। उन्होंने बताया कि इस दौरान माताओं और बहनों का अपार समर्थन मिला। बच्चे जहां-तहां विक्ट्री साइन दिखाते हुए नज़र आए।

Vinita David Election Symbol: बता दें कि साल 2017 में लखनऊ नगर निगम के चुनाव में बीजेपी के 58 पार्षद जीतकर आए थे। समाजवादी पार्टी के 28 कैंडिडेट को विजयश्री मिली थी। कांग्रेस को 8 सीटों पर ही संतुष्ठ होना पड़ा था। बीएसपी को केवल दो सीट मिली थी। वहीं कुल 110 वार्डों में निर्दलियों ने 14 सीटों पर झंडा फहराया था।

वहीं अबकी बार चुनाव में बीजेपी, सपा, कांग्रेस, बसपा के साथ ही आम आदमी पार्टी ने भी जोर लगाए हुए है। वहीं चुनाव मैदान में उतरे इंडिपेंडेंट कैंडिडेट अपनी पूरी ताकत झोंके हुए हैं।

Vinita David Election Symbol: जान लें कि वर्ष 2017 के चुनाव में बीजेपी की संयुक्ता भाटिया ने 3 लाख सतहत्तर लाख एक सौ 66 वोट पाकर जीत हासिल की थी।

भारतीय जनता पार्टी की संयुक्ता भाटिया को कुल 41.94 फीसदी मत मिले थे। दूसरे नंबर पर बीजेपी की मीरा वर्धन रही थीं। उन्हें 27.34 फीसदी वोट हासिल हुए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments