Sunday, May 12, 2024
HomeRELIGIONRamlala Suryabhishek: रामलला के ललाट पर सूर्याभिषेक

Ramlala Suryabhishek: रामलला के ललाट पर सूर्याभिषेक

अRamlala Suryabhishek: अयोध्या में राम मंदिर में रामनवमी के अवसर पर प्राकट्य बेला में मध्याह्न भगवान के ललाट पर सूर्याभिषेक हुआ।

राम नवमी के मौके पर अयोध्या पहुंचे भक्तों ने सरयू नदी में डुबकी लगाई। सरयू के घाटों पर श्रद्धालुओं अब भी आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। सरयू में स्नान भोर में शुरू हुआ। श्रद्धालुओं का स्नान लगभग सभी घाटों पर चल रहा है। अयोध्या और सरयू में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ है।

बुधवार सुबह अयोध्या हनुमानगढ़ी के पास एक छज्जा गिर गया। ऐसे में दर्शन मार्ग बंद किया गया था। करीब साढ़े नौ बजे हुई छज्जा गिरने की घटना के बाद दर्शन मार्ग बंद किया गया। अफरातफरी के करीब एक घंटे बाद कपिलगंज के रास्ते दर्शन शुरू कराया गया।

अयोध्या में ऐतिहासिक राम मंदिर में रामनवमी का मुख्य पर्व पहली बार मनाया जा रहा है। यह पहली रामनवमी भी ऐतिहासिक है। इस पर्व पर रामलला के प्राकट्य बेला में मध्याह्न भगवान के ललाट पर सूर्याभिषेक हुआ। अध्यात्म और विज्ञान के इस समन्वय होने वाले सूर्याभिषेक के लिए मंगलवार को भी मध्याह्न अंधेरे में ट्रायल किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments