Saturday, July 27, 2024
HomeINDIAParineeti Chopra Raghav Chadha: परिणीति-राघव की सगाई में जश्न, प्रियंका चोपड़ा से...

Parineeti Chopra Raghav Chadha: परिणीति-राघव की सगाई में जश्न, प्रियंका चोपड़ा से लेकर अरविंद केजरीवाल तक पहुंचे

Parineeti Chopra Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में जश्न मनाया गया। समारोह में प्रियंका चोपड़ा से लेकर अरविंद केजरीवाल तक पहुंचे।

Parineeti Chopra Raghav Chadha: बॉलीवुड की बबली गर्ल परिणीति चोपड़ा ने आप सांसद राघव चड्ढा से सगाई कर ली। ये सगाई समारोह दिल्‍ली के कपूरथला हाउस में शाम 8 बजे संपन्न हुआ।

बता दें कि ये स्थल इंडिया गेट के निकट है। इस समारोह में सिनेमा और राजनीति की दुनिया से 100 मेहमान श‍िरकत किए।

लंदन से परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा भी शनिवार को दिल्‍ली पहुंची और समारोह में शामिल हुईं। करण जौहर और मनीष मल्‍होत्रा भी दिल्‍ली पहेंचे।

Parineeti Chopra Raghav Chadha:गौर करें तो परिणीति और राघव की डेटिंग की खबरें बीते कुछ महीनों से लगातार चल रही थीं। हालांकि, दोनों ने कभी इस पर खुलकर बात नहीं की, लेकिन उन्‍हें लगातार कभी लंच तो कभी साथ में डिनर करते हुए देखा गया।

इसके अलावा दोनों आईपीएल मैच भी साथ में एंजॉय करते हुए नजर आए थे। परिणीति अपने हमदम राघव चंड्ढा के साथ 13 मई को सगाई कर चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments