Saturday, July 27, 2024
HomeELECTIONLok Sabha Elections 2024: आज लोकसभा चुनाव हुए तो कई राज्यों में...

Lok Sabha Elections 2024: आज लोकसभा चुनाव हुए तो कई राज्यों में NDA हारेगा

India Today C-Voter Survey सर्वे में किया गया दावा

Lok Sabha Elections 2024: अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो कई राज्यों में NDA की हार लगभग तय है। India Today C-Voter Survey सर्वे में ये दावा किया गया है।

India Today C-Voter Survey: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक सर्वे सामने आया है, जिसमें अनुमान लगाया गया है कि कई राज्य ऐसे हैं जहां पर एनडीए की बहुत बुरी हार हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024 Survey: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में लगी सभी राजनीतिक पार्टियों की परीक्षा के दिन अब ज्यादा नहीं बचे हैं। आने वाले कुछ महीनों के बाद नतीजे सभी के सामने होंगे और पता चलेगा कि इस बार किसकी सरकार? इससे पहले कई संस्थान सर्वे के माध्यम से मौजूदा स्थिति को भांपने की कोशिश कर रहे हैं।

इसी तरह का एक सर्वे इंडिया टुडे के लिए सी-वोटर ने किया है। जिसमें अनुमान लगाया गया है कि किन राज्यों में बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन (एनडीए) की हार हो सकती है। इन राज्यों में केरल, तमिलनाडु, बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। तमिलनाडु और केरल में तो एनडीए का सूपड़ा साफ दिखाया गया है।

सर्वे के मुताबिक, बिहार में एनडीए को 14 और इंडिया गठबंधन को 26 सीटें मिल सकती हैं। पंजाब में एनडीए को सिर्फ एक सीट मिलती दिखाई गई है, जबकि इंडिया गठबंधन को 12 सीटें मिल सकती हैं।

महाराष्ट्र में एनडीए को 20 और इंडिया गठबंधन को 28 सीटें मिलती दिख रही हैं। यहां भी बीजेपी को तोड़फोड़ करने का कोई फायदा मिलते नहीं दिख रहा है। वहीं टीएमसी चीफ ममता बनर्जी के पश्चिम बंगाल में एनडीए को 18 और इंडिया गठबंधन को 24 सीटें मिल सकती हैं।

देश के दक्षिणी राज्यों की अगर बात करें तो तमिलनाडु वो राज्य दिखाया गया है, जहां पर एनडीए गठबंधन को एक भी सीट मिलती नहीं दिखाई गई है। यहां राज्य की सभी 39 लोकसभा सीटें इंडिया गठबंधन को मिलने का अनुमान लगाया गया है। पिछली बार भी एनडीए को कोई सीट नहीं मिली थी। 

इसके अलावा केरल में भी इंडिया गठबंधन क्लीन स्वीप करता दिख रहा है। केरल में 20 की 20 सीट इंडिया गठबंधन के खाते में जाती दिखाई गई हैं।

इस सर्वे में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। एनडीए के खाते में 306 सीटें जाती दिख रही हैं। तो वहीं विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A को 193 सीटें तो वहीं अन्य के खाते में 44 सीटें मिलती दिख रही हैं। इंडिया टुडे-सी वोटर के सर्वे में यह नतीजे सामने आए हैं।

इस सर्वे के मुताबिक एनडीए के पक्ष में 43 फीसदी तो वहीं I.N.D.I.A के पक्ष में 41 फीसदी वोट शेयर जाता दिख रहा है। वहीं अन्य के खाते में 16 फीसदी का वोट शेयर जाता दिख रहा है। जहां तक बीजेपी और कांग्रेस के अकेले सीटों की बात की जाए तो बीजेपी को 287 तो वहीं कांग्रेस को 74 और अन्य के खाते में 182 सीटें जाती दिख रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments