Saturday, July 27, 2024
HomeELECTIONBYE POLL 7 SEAT: असेंबली उपचुनाव में BJP को 3, जेएमएम, टीएमसी, काँग्रेस...

BYE POLL 7 SEAT: असेंबली उपचुनाव में BJP को 3, जेएमएम, टीएमसी, काँग्रेस और सपा को मिली एक-एक सीट

BYE POLL 7 SEAT: 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के आए नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को तीन सीटें मिली हैं, वहीं विपक्षी गठबंधन को 4 सीटें हासिल हुई हैं। 

त्रिपुरा की दो और उत्तराखंड की एक सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की। केरल की पुथुप्पली सीट कांग्रेस के खाते में गई। वहीं, बंगाल की एक सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की। झारखंड की डुमरी सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा को हासिल हुई है। उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी को मिली है।

उत्तर प्रदेश की घोसी, उत्तराखंड की बागेश्वर, बंगाल की धुपगुड़ी, झारखंड की डुमरी, केरल की पुथुप्पली और त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सानगर सीट पर 5 सितंबर को उपचुनाव हुए थे।

देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के नतीजे आ गए हैं। इनमें त्रिपुरा की दो और उत्तराखंड की एक सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की। केरल की पुथुप्पली सीट कांग्रेस के खाते में गई। वहीं, बंगाल की एक सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की।

झारखंड में I.N.D.I.A अलायंस की ओर से JMM ने जीत दर्ज की। उत्तर प्रदेश की घोसी सीट समाजवादी पार्टी के सुधारक सिंह के खाते में गई। सभी सीटों पर 5 सितंबर को उपचुनाव हुए थे।

इनमें से 5 सीट- घोसी (यूपी), बागेश्वर (उत्तराखंड), डुमरी (झारखंड), बॉक्सानगर और धनपुर (त्रिपुरा) पर I.N.D.I.A गठबंधन की पार्टियों ने एकसाथ चुनाव लड़ा। धुपगुड़ी (बंगाल) और पुथुपल्ली (केरल) सीट पर विपक्षी पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में थीं।

राज्यवार सीटों की स्थिति…

राज्य विधानसभा सीट जीत हार

उत्तर प्रदेश घोसी SP BJP

पश्चिम बंगाल धुपगुड़ी TMC BJP

केरल पुथुपल्ली कांग्रेस CPI (M)

झारखंड डुमरी JMM AJSU

उत्तराखंड बागेश्वर BJP कांग्रेस

त्रिपुरा बॉक्सानगर BJP CPI (M)

धनपुर BJP CPI (M)

UP की घोसी सीट: यहां I.N.D.I.A गठबंधन की ओर से समाजवादी पार्टी (SP) के सुधाकर सिंह ने जीत दर्ज की। सुधाकर ने बीजेपी के दारा सिंह को 42672 वोटों से हराया। जीत के बाद सपा नेता शिवपाल यादव ने एक्स (जो पहले ट्विटर था) पर लिखा- समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद।

जुलाई में दारा सिंह चौहान ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी जॉइन की था। इसके बाद से घोसी सीट खाली थी।

झारखंड की डुमरी सीट: डुमरी सीट पर I.N.D.I.A गठबंधन से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की बेबी देवी जीतीं। उन्होंने NDA की ओर से आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी को 13000 वोटों से हराया।

उत्तराखंड की बागेश्वर सीट: उत्तराखंड की बागेश्वर सीट से बीजेपी की पार्वती दास ने जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस के बसंत कुमार को हराया। बीजेपी ने विधायक चंदन राम दास के निधन के बाद उनकी पत्नी पार्वती दास को इस सीट पर उम्मीदवार बनाया था।

त्रिपुरा की बॉक्सानगर और धनपुर सीट: त्रिपुरा की दोनों विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की। धनपुर से बीजेपी प्रत्याशी बिंदु देबनाथ ने CPI (M) प्रत्याशी कौशिक चंदा को 18,871 वोटों से हराया। वहीं, बॉक्सानगर सीट से BJP के तफज्जल हुसैन ने CPI (M) के मिजान हुसैन को 30,237 वोटों से हरा दिया।

केरल की पुथुप्पली सीट: कांग्रेस के चांडी ऑमान ने 37,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से CPI (M) के जैक सी थॉमस को पुथुपल्ली सीट से हरा दिया। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी।

पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट: बंगाल के धुपगुड़ी सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। TMC कैंडिडेट निर्मल चंद्र रॉय और बीजेपी की तापसी रॉय के बीच काउटिंग शुरू होने से खत्म होने तक कांटे की टक्कर देखने को मिली। TMC ने करीब 4000 वोटों से बीजेपी को मात दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments