Gold Is Always Gold –
आज हम बात कर रहे हैं सोना. सोना…सोना … यानी गोल्ड की…
इतिहास गवाह है कि सोना हर संकट, हर उतार-चढ़ाव में
अपनी चमक नहीं खोया है… लोगों का भरोसा बना रहा है…
आज की ही बात करें तो 10 ग्राम सोने की कीमत एक लाख 43 हजार के आसपास है..यानी भरोसा आज भी ज़िंदा है..
1947 में जब देश आज़ाद हुआ,
तब सोना आम आदमी के लिए
गहनों और बचत का ज़रिया था…
कीमतें कम थीं,…सरकारी नियंत्रण सख्त था
तब सोना निवेश नहीं,
एक ज़रूरत माना जाता था…
फिर आया 1970 का दशक…
दुनिया में महंगाई बढ़ी,
तेल संकट आया,
और अमेरिका ने गोल्ड स्टैंडर्ड खत्म किया…
यानी नोटों की कीमत
सोने की गारंटी से अलग हो गई…
यहीं से सोने की कीमतों ने तेज़ रफ्तार पकड़ी…
वहीं से ये भारतीयों के लिए सिर्फ गहना नहीं …
बल्कि सुरक्षित निवेश बन गया…
1991 के आर्थिक सुधारों ने तस्वीर पूरी तरह बदल दी।
रुपया कमज़ोर हुआ,
दुनिया के लिए बाज़ार खुले,
और लोग समझ गए…
…जब करेंसी डगमगाती है,
तो सोना संभालता है…
2008 की वैश्विक मंदी हो
या 2020 का कोरोना संकट—
स्टॉक मार्केट हिला…
नौकरियाँ गईं,
बिज़नेस डूबे…
लेकिन सोने ने नए-नए रिकॉर्ड बनाए…
आज हालात ये हैं कि
सोना केवल परंपरा नहीं,
बल्कि भरोसे का दूसरा नाम है.
गौर करें तो सोने की ताक़त उसकी चमक नहीं,
उसकी स्थिरता है…
जब हालात अच्छे होते हैं…
लोग बिज़नेस करते हैं,
शेयर खरीदते हैं.
लेकिन… जब हालात बिगड़ते हैं..
युद्ध होते हैं,
महंगाई बढ़ती है,
नौकरी जाती है,
या नोटों की क़ीमत गिरती है…
तो इंसान सिर्फ और सिर्फ सोने को देखता है.
क्योंकि…
सरकारें नोट छाप सकती हैं,
लेकिन सोना न छापा जा सकता है,
न ही रातों-रात पैदा किया जा सकता है.
सरकारें बदलती हैं,
नीतियाँ बदलती हैं,
लेकिन सोना खरा सोना रहता है.
आज भी देखिए…
बेटी की शादी हो,
मंदिर में चढ़ावा हो,
या बुरे वक्त की बचत…
सोना भरोसा दिलाता है…
सोने की कीमत तब बढ़ती है, जब…
डॉलर कमज़ोर होता है,
महंगाई बढ़ती है,
ब्याज़ दरें घटती हैं,
वॉर या ग्लोबल टेंशन होती है..
सेंट्रल बैंक सोना खरीदने लगते हैं…
सोना अमीर बनने की गारंटी नहीं,
लेकिन ग़रीब होने से बचाने की ढाल है
यही वजह है कि
पीढ़ियाँ बदल गईं,
दुनिया बदल गई,
लेकिन सोना…
आज भी सोना है..
यही वजह है कि जब नौकरी जाती है, बीमारी आती है
तो पहले लोग FD तोड़ते हैं…
लेकिन सोना आख़िर में बेचते हैं.”
याद रखें “शेयर बाज़ार जोखिम भरा निवेश है,
लेकिन सोना भरोसे पर खरा उतरता है…
