Asha Bhosle: सबसे पहले महान गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि!
आज भारतीय संगीत का आसमान एक बार फिर सूना हो गया…
पहले लता मंगेशकर,
और अब… आशा भोसले भी हमारे बीच नहीं रहीं..
दो बहनें—
दो आवाज़ें—
और भारतीय सिनेमा का वो दौर,
जिसे आज भी स्वर्ण युग कहा जाता है.
दिग्गज गायिका आशा भोसले भी अब दुनिया में नहीं रहीं.
आशा भोसले…
एक ऐसी आवाज़,
जो कभी शरारत बनकर बहती थी,
तो कभी दर्द बनकर ठहर जाती थी.
उनके गाए हुए गीत —
“अभी न जाओ छोड़ कर .ये दिल अभी भरा नहीं”,
“इन आंखों की मस्ती के. मस्ताने हज़ारों हैं”,
और … “दिल चीज़ क्या है आप मेरी जान लीजिए”,
जैसे गाने आज भी हर पीढ़ी की धड़कनों में रचे-बसे हैं.
मीना कुमारी से लेकर मधुबाला,
जीनत अमान से लेकर काजोल तक
अनगिनत अभिनेत्रियों को आशा भोसले ने अपनी आवाज़ दी . एक अलग पहचान दी.
दक्षिण भारतीय सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक,
आशा भोसले हर भाषा, हर भाव की एक पहचान बनीं..
वहीं उनका निजी जीवन भी संघर्षों से भरा रहा.
आजादी के दो साल बाद 1949 में 16 साल की उम्र में उनका विवाह हुआ, जो दुश्वारियों से भरा रहा.
बाद में उन्होंने महान संगीतकार
आर डी बर्मन को अपना जीवन साथी बनाया.
आशा भोसले ने संगीत की दुनिया में बहुत से बेजोड़ गीत गाए..जिसकी वज़ह से उन्हें
दादा साहेब फाल्के,
पद्म विभूषण,
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार,
कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स सहित
कई संगीत सम्मानों से नवाज़ा गया.
लेकिन इन सबके बीच,
उनका रिश्ता सबसे खास था—
वो था बड़ी बहन लता मंगेशकर के साथ.
आशा अक्सर कहा करती थीं—
लता दीदी सिर्फ बहन नहीं थीं,
वो उनकी गुरु थीं, मार्गदर्शक थीं
और मां जैसी थीं.
आशा ने एक भावुक किस्सा साझा करते हुए कहा था कि निधन से कुछ महीने पहले लता मंगेशकर ने उनसे पूछा था,
“जो चाहिए… मांग लो.”
तब आशा ने कहा था
“बस एक पुरानी साड़ी दे दो,
जिस पर तुम्हारे साइन हों.”
आशा ने तब कहा था कि ये साड़ी उनके लिए दुनिया की सबसे बड़ी दौलत है.
वहीं दोनों बहनों के बीच
हमेशा एक हेल्दी कॉम्पिटिशन रहा,
लेकिन उससे कहीं ज़्यादा
सम्मान, अपनापन और प्रेम था.
आज,
जब आशा भोसले भी खामोश हो गई हैं—
तो लगता है
भारतीय संगीत का एक पूरा अध्याय
हमेशा-हमेशा के लिए क्लोज़ हो गया.
लेकिन उनकी आवाज़…
उनके गीत…
और उनकी विरासत—
हमेशा ज़िंदा रहेगी.
एक बार फिर उस महान शख्सियत को नमन!
