Wednesday, April 30, 2025
HomeINDIAAaj Ka Panchang 14 March 2025

Aaj Ka Panchang 14 March 2025

Aaj Ka Panchang 14 March 2025 ।।🕉।।
।।सुप्रभातम्।।
।।आज का पंचांग।।
कलियुगाब्द…………………..5126
विक्रम संवत्………………….2081
शक संवत्…………………….1946
मास…………………………..फाल्गुन
पक्ष……………………………..शुक्ल
तिथी………………………….पूर्णिमा
दोप 12.26 पर्यंत पश्चात प्रतिपदा
रवि…………………………उत्तरायण
सूर्योदय…….प्रातः 06.36.40 पर
सूर्यास्त……..संध्या 06.35.16 पर
सूर्य राशि………………………कुम्भ
चन्द्र राशि……………………..सिंह
गुरु राशि………………………वृषभ
नक्षत्र………………उत्तराफाल्गुनी
दुसरे दिन प्रातः 08.49 पर्यंत पश्चात हस्त
योग………………………………शूल
दोप 01.21 पर्यंत पश्चात गंड
करण…………………………….बव
दोप 12.26 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु…………….वसंत
दिन…………………………शुक्रवार
आंग्ल मतानुसार :-
14 मार्च सन 2025 ईस्वी
☸ शुभ अंक………………….5
🔯 शुभ रंग……………आसमानी
अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.12 से 12.59 तक ।
राहुकाल (अशुभ) :-
प्रात: 11.07 से 12.35 तक ।
🚦 दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
उदय लग्न तालिका –
कुम्भ
05:07:11 06:42:20
मीन
06:42:20 08:11:55
मेष
08:11:55 09:52:41
वृषभ
09:52:41 11:51:21
मिथुन
11:51:21 14:05:03
कर्क
14:05:03 16:21:13
सिंह
16:21:13 18:33:02
कन्या
18:33:02 20:43:41
तुला
20:43:41 22:58:19
वृश्चिक
22:58:19 25:14:29
धनु
25:14:29 27:20:06
मकर
27:20:06 29:07:11
चौघडिया :-
प्रात: 08.08 से 09.37 तक लाभ
प्रात: 09.37 से 11.06 तक अमृत
दोप. 12.35 से 02.04 तक शुभ
सायं 05.02 से 06.31 तक चंचल
रात्रि 09.32 से 11.03 तक लाभ ।
📿 आज का मंत्रः
॥ ॐ गोविन्दाय नम: ॥
📢 सुभाषितानि :-
श्रीमद्भगवतगीता (एकादशोऽध्यायः – विश्वरूपदर्शनयोग:) –
त्वमादिदेवः पुरुषः पुराण- स्त्वमस्य विश्वस्य परं निधानम् ।
वेत्तासि वेद्यं च परं च धाम त्वया ततं विश्वमनन्तरूपं॥
अर्थात :
आप आदिदेव और सनातन पुरुष हैं, आप इन जगत के परम आश्रय और जानने वाले तथा जानने योग्य और परम धाम हैं। हे अनन्तरूप! आपसे यह सब जगत व्याप्त अर्थात परिपूर्ण हैं॥
🍃 आरोग्यं :-
लिवर का रामबाण इलाज –
हल्दी –
हल्दी को सबसे ताकतवर मसालों के रूप में जाना जाता है। हल्दी हर भारतीय परिवारों की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में सक्षम है अब चाहे वह लिवर की ही समस्या क्यों न हो। आपके लिवर के स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए हल्दी अत्यंत उपयोगी हो सकता है। इसमें एंटीसेप्टिक गुण हैं और यह एंटीऑक्सिडेंट के रूप में भी कार्य करता है। हल्दी हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी के कारण उत्पन वायरस को रोक सकता है। आप हल्दी को खाना पकाने के दौरान शामिल कर सकते हैं, इसे दूध अथवा गुनगुने पानी के साथ मिकालर पी सकते हैं।
सेब का सिरका –
वजन घटाने, रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने, ब्लड शुगर को स्थिर करने, त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ाने देने और एसिडिटी के लक्षणों से राहत में सेब का सिरका बहुत ही काम आता है। ऐप्पल साइडर सिरका जिसे हम सेब का सिरका भी कहते हैं। लिवर की विषाक्तता को दूर करने में मदद करता है। ऐसे बहुत से तरीके हैं जिसकी सहायता से आप सेब के सिरके का सेवन कर सकते हैं। आप एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका और शहद को मिलाकर पीजिए। इसे आप दिन में दो से तीन बार पी सकते हैं। यह लिवर को साफ करने में मदद कर सकता है।
आज का राशिफल
🐏 राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज भूमि, संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। सम्मान व कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ मिलने के योग हैं।
🐂 राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारी का पूर्ण ध्यान रखें। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति होगी। कानूनी विवादों का निपटारा होगा।
👫 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
बुरी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दौड़धूप अधिक होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। संतान पर अनावश्यक रोक न लगाएँ। धन लाभ होने की भी संभावना है। सामाजिक कार्यों में सीमित रहें।
🦀 राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
मेहनत का फल मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश, यात्रा व नौकरी लाभ देंगे। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। इच्छित काम पूर्ण हो सकेंगे। स्वास्थ्य की समस्या सुलझेगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी।
🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। स्वाभिमान रहेगा। प्रमाद न करें। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। वैवाहिक अड़चनें समाप्त होंगी। आय-व्यय में असंतुलन की स्थिति बन सकती है। विरोधी परास्त होंगे।
👧 राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा। भागीदारी के प्रस्ताव आएँगे। दिनचर्या नियमित रहेगी। रिश्तेदारों से भेंट हो सकेगी। दूसरों की आलोचना, निंदा से दूर रहें। फालतू खर्च होगा।
राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज क्रोध पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यावसायिक समस्याओं का हल आपके माध्यम से हो सकेगा। दूसरों से व्यर्थ में न उलझें।
🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
लेन-देन में सावधानी रखें। पुरानी लेनदारी वसूल होगी। यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। व्यवहार-कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। व्यापारिक निर्णय लेने में देरी नहीं करना चाहिए। लाभ होगा।
🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। प्रयास व सहयोग से अनुकूलता आएगी। पिता से व्यापार के विषय में मतभेद हो सकते हैं।
🐊 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सुखद यात्रा के योग हैं। रचनात्मक काम होंगे। आलस्य को त्यागकर कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त हो सकती है।
🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। सोच-समझकर व्यय करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यापार अच्छा चलेगा।
🐟 राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। कानूनी बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएँगे। काम के प्रति लापरवाही न करें। प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग व समर्थन मिलेगा। लाभ होगा।
साभार- पंडित राजेश मिश्र

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Recent Comments