Sunday, October 19, 2025
HomeINDIAAaj Ka Panchang 9 January 2025

Aaj Ka Panchang 9 January 2025

Aaj Ka Panchang 9 January 2025 ।।आज का पंचांग।।
कलियुगाब्द…………………..5126
विक्रम संवत्………………….2081
शक संवत्…………………….1946
मास……………………………….पौष
पक्ष……………………………..शुक्ल
तिथी……………………………दशमी
दोप 12.22 पर्यंत पश्चात एकादशी
रवि……………………….उत्तरायण
सूर्योदय…….प्रातः 07.09.11 पर
सूर्यास्त……..संध्या 05.59.17 पर
सूर्य राशि………………………..धनु
चन्द्र राशि……………………….मेष
गुरु राशि……………………….वृषभ
नक्षत्र…………………………..भरणी
दोप 03.06 पर्यंत पश्चात कृत्तिका
योग……………………………..साध्य
संध्या 05.22 पर्यंत पश्चात शुभ
करण…………………………….गरज
दोप 12.22 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु……………….शिशीर
दिन………………………….गुरुवार
आंग्ल मतानुसार :–
09 जनवरी सन 2025 ईस्वी ।
अभिजित मुहूर्त :-
प्रातः 12.12 से 12.55 तक ।
👁‍🗨 राहुकाल :-
दोपहर 01.54 से 03.14 तक ।
उदय लग्न मुहूर्त :-
धनु
05:34:06 08:45:00
मकर
08:45:00 09:21:23
कुम्भ
09:21:23 10:48:36
मीन
10:48:36 12:13:51
मेष
12:13:51 13:49:21
वृषभ
13:49:21 15:45:14
मिथुन
15:45:14 18:00:14
कर्क
18:00:14 20:20:57
सिंह
20:20:57 22:38:36
कन्या
22:38:36 24:55:17
तुला
24:55:17 27:15:10
वृश्चिक
27:15:10 29:34:06
🚦 दिशाशूल :-
दक्षिणदिशा – यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक……………………9
🔯 शुभ रंग…………………..पीला
✡ चौघडिया :-
प्रात: 11.12 से 12.33 तक चंचल
दोप. 12.33 से 01.53 तक लाभ
दोप. 01.53 से 03.13 तक अमृत
सायं 04.33 से 05.54 तक शुभ
सायं 05.54 से 07.33 तक अमृत
रात्रि 07.33 से 09.13 तक चंचल
📿 आज का मंत्र :-
॥ ॐ आमोदाय नमः ॥
📢 सुभाषितानि :-
श्रीमद्भगवतगीता (एकादशोऽध्यायः – विश्वरूपदर्शनयोग:) –
त्वमक्षरं परमं वेदितव्यं त्वमस्य विश्वस्य परं निधानम् ।
त्वमव्ययः शाश्वतधर्मगोप्ता सनातनस्त्वं पुरुषोमतो मे॥
अर्थात :
आप ही जानने योग्य परम अक्षर अर्थात परब्रह्म परमात्मा हैं। आप ही इस जगत के परम आश्रय हैं, आप ही अनादि धर्म के रक्षक हैं और आप ही अविनाशी सनातन पुरुष हैं। ऐसा मेरा मत है॥
🍃 आरोग्यं :-
वजन को कम करने के लिए पियें ये ड्रिंक्स –
ऊलांग टी –
ऊलांग टी हरे और काली चाय से संबंधित अविश्वसनीय रूप से स्वस्थ चाय है। इसमें आपके शरीर और मस्तिष्क के लिए कई प्रभावशाली स्वास्थ्य लाभ हैं। ऊलांग टी परंपरागत चीनी चाय है, जो फैट को कम करती है, फैट को बर्न करती है। यह शरीर में कोलेस्टेरोल की मात्रा को भी घटाती है।
फलों का जूस –
फलों का जूस विटामिन सी और विटामिन ए से भरा होता है। यह शरीर में पौष्टिकता का काम करते हैं। फ्रूट जूस से वजन को कम करने में मदद मिलती है।
पुदीने की चाय –
पुदीने की चाय न केवल सादा स्वादिष्ट चाय है बल्कि इससे कई तरह के तरह स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ मिलते हैं। इसे पीने से तनाव से राहत तो मिलती ही है साथ ही वजन घटाने में भी यह मदद करता है।
वेजिटेबल जूस –
सब्जियों का रस कैलोरी और वसा में स्वाभाविक रूप से कम है, फिर भी वे पोषक तत्वों, फोलेट और विटामिन ए और सी जैसे पोषक तत्वों के महत्वपूर्ण स्रोत हैं। वजन घटाने के लिए सब्जियों का रस अच्छा विकल्प है। सब्जियों का रस पीने से आपको काफी देर तक पेट भरे होने का एहसास होता है। सब्जियों का रस बनाने के लिए गाजर, आंवला, चुकंदर आदि ले सकते हैं। यह बहुत ही पौष्टिक होते हैं।
आज का राशिफल
🐏 राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
परिवार में किसी को आज वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। समय की अनुकूलता मिलेगी। आलस्य हावी रहेगा।
🐂 राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
प्रसन्नतापूर्वक समय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुसंगति से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी बड़े काम में हाथ डाल पाएंगे।
👫 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
लाभ होगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। प्रसन्नता तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। भाइयों से सहयोग मिलेगा। कुसंगति से हानि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। जल्दबाजी न करें। जोखिम व जमानत के कार्य बि‍लकुल न करें।
🦀 राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
लाभ के अवसर टलेंगे। समय पर बाहर से धन नहीं मिलने से निराशा रहेगी। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। नौकरी में अधिकारी अधिक की अपेक्षा करेंगे। बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। मेहनत अधिक होगी। मातहतों का साथ नहीं मिलेगा। थकान रहेगी। व्यवसाय-व्यापार से मनोनुकूल लाभ होगा।
🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। घर में सुख-शांति रहेगी। धन प्राप्ति सु्गम होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सभी काम समय पर होने से प्रशंसा प्राप्त होगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। पारिवारिक चिंताओं में कमी होगी। प्रमाद न करें।
👧 राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यापार में प्रसन्नतापूर्वक समाचार प्राप्त होंगे। मान बढ़ेगा। किसी नए उपक्रम को प्रारंभ करने पर विचार होगा। लंबी यात्रा की इच्छा रहेगी। व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। पुराने साथियों तथा रिश्तेदारों से मुलाकात सुखद रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी न करें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यापार की यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। नए काम मिल सकते हैं। कार्य से संतुष्टि रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। प्रसन्नता तथा उत्साह का वातावरण बनेगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। प्रमाद से बचें।
🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। फालतू खर्च होगा। शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। काम में मन नहीं लगेगा। इच्‍छाशक्ति प्रबल करें।
🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नए काम हाथ में आएंगे। कारोबारी वृद्धि से प्रसन्नता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। अज्ञात भय रहेगा। पारिवारिक सहयोग से प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
🐊 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
योजना फलीभूत होगी। कार्यपद्धति में सुधार होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी से बचें। विवेक का प्रयोग करें। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। मेहनत सफल रहेगी। वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा।
🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
घर में सुख-शांति बनी रहेगी। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। मित्रों का सहयोग लाभ में वृद्धि करेगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता का वातावरण बनेगा, शुभ समाचार मिलेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रमाद न करें। अध्यात्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का मौका हाथ आएगा।
राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज भाईयों को कारोबार से लाभ होगा, लेकिन किसी भी तरह के धन निवेश में जल्दबाजी न करें। आय बनी रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। अज्ञात भय रहेगा। अनहोनी की आशंका रहेगी। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं।

साभार- पंडित राजेश मिश्र

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Recent Comments