Saturday, February 15, 2025
HomeINDIAManmohan Singh passed away: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर 7...

Manmohan Singh passed away: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक

Manmohan Singh passed away: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की आयु में दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। केंद्र सरकार ने पूर्व पीएम के निधन पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। उनके निधन पर पीएम मोदी समेत देश-दनिया के सीनियर नेताओं ने दुख जताया है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर एम्स से उनके सरकारी आवास पर ले जाया गया। आपको बता दें कि तबीयत बिगड़ने पर उन्हें AIIMS के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्म ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर बृहस्पतिवार को दुख जताया और कहा कि सिंह को राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा, उनके बेदाग राजनीतिक जीवन तथा उनकी विनम्रता के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है। 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक राजकीय शोक घोषित किया गया है। कर्नाटक के मंत्री केएच मुनियप्पा ने कहा, डॉ. मनमोहन सिंह का चले जाना देश के लिए बड़ी हानि है। वह नए मंत्रियों को मार्ग दिखाते थे। दुनिया से एक बड़ा अर्थशास्त्री चला गया है।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन से देश में शोक की लहर है। तमाम दिग्गज नेता उनके निधन पर शोक जता रहे हैं। राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह के परिवार से फोन पर बात की और उनके सांत्वना दी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ॰ मनमोहन सिंह जी का निधन दुःखद। वह एक कुशल राजनेता एवं अर्थशास्त्री थे। उनके नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था को नयी दिशा मिली। डॉ॰ मनमोहन सिंह जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थना है।”

उद्योगपति और अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। अडानी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने शाेक संदेश में लिखा, “इतिहास 1991 के आर्थिक सुधारों में डॉ. मनमोहन सिंह की महती भूमिका के लिए उन्हें हमेशा सम्मान देगा। उनके सुधारवादी कदमों से भारत को एक नया रूप मिला और देश ने दुनिया के लिए अपने दरवाजे खोलें।”

भारत सरकार ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर देशभर में सात दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। कल सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। शुक्रवार सुबह पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Recent Comments