Thursday, November 13, 2025
HomeINDIAAaj Ka Panchang 4 Dec 2024

Aaj Ka Panchang 4 Dec 2024

Aaj Ka Panchang 4 Dec 2024।।आज का पंचांग।।
कलियुगाब्द……………………5126
विक्रम संवत्…………………..2081
शक संवत्………………………1946
रवि………………………..दक्षिणायन
मास………………………….मार्गशीर्ष
पक्ष………………………………शुक्ल
तिथी……………………………तृतीया
दोप 01.08 पर्यंत पश्चात चतुर्थी
सूर्योदय …प्रातः 06.52.38 पर
सूर्यास्त …संध्या 05.41.00 पर
सूर्य राशि…………………….वृश्चिक
चन्द्र राशि………………………..धनु
गुरु राशि………………………वृषभ
नक्षत्र………………………पूर्वाषाढ़ा
संध्या 05.04 पर्यंत पश्चात उत्तराषाढ़ा
योग………………………………..गंड
दोप 01.50 पर्यंत पश्चात वृद्धि
करण…………………………….गरज
दोप 01.08 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु………………….. हेमंत
दिन……………………………बुधवार
आंग्ल मतानुसार :-
04 दिसंबर सन 2024 ईस्वी ।
👁‍🗨 राहुकाल :-
दोपहर 12.16 से 01.37 तक ।
उदय लग्न मुहूर्त :-
वृश्चिक
05:32:34 07:49:02
धनु
07:49:02 09:54:20
मकर
09:54:20 11:41:27
कुम्भ
11:41:27 13:14:59
मीन
13:14:59 14:46:11
मेष
14:46:11 16:26:56
वृषभ
16:26:56 18:25:35
मिथुन
18:25:35 20:39:18
कर्क
20:39:18 22:55:28
सिंह
22:55:28 25:07:16
कन्या
25:07:16 27:17:56
तुला
27:17:56 29:32:34
🚦 दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभकरें।
☸ शुभ अंक……………………4
🔯 शुभ रंग……………………..हरा
💮 चौघडिया :-
प्रात: 08.15 से 09.35 तक अमृत
प्रात: 10.55 से 12.16 तक शुभ
दोप 02.56 से 04.16 तक चंचल
सायं 04.16 से 05.36 तक लाभ
रात्रि 07.16 से 08.56 तक शुभ ।
💮 आज का मंत्र :-
।। ॐ गजेशाय नम: ।।
संस्कृत सुभाषितानि
श्रीमद्भगवतगीता (दशमोऽध्यायः – विभूतियोग:) –
द्यूतं छलयतामस्मि तेजस्तेजस्विनामहम् ।
जयोऽस्मि व्यवसायोऽस्मि सत्त्वं सत्त्ववतामहम् ॥
अर्थात :
मैं छल करने वालों में जूआ और प्रभावशाली पुरुषों का प्रभाव हूँ। मैं जीतने वालों का विजय हूँ, निश्चय करने वालों का निश्चय और सात्त्विक पुरुषों का सात्त्विक भाव हूँ॥
🍃 आरोग्यं :-
धनिये का पानी पीने के फायदे –
डायबिटीज से आराम दे धनिये का पानी –
धनिए को मधुमेह नाशी यानी कि डायबिटीज को दूर भगाने वाला माना जाता है। धनिया के बीज ब्लड शुगर को ग्लाइकोजन में बदलने में मदद कर सकता है। जब ब्लड शुगर ग्लाइकोजन में परिवर्तित होता है, उच्च ब्लड शुगर का स्तर सामान्य स्तर तक गिर सकता है। इसका पानी पीने से खून में इंसुलिन की मात्रा नियंत्रित रहती है।
खराब पाचन सही करे धनिया का पानी –
खराब पाचन को दूर करने के लिए धनिया बीज का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका कारण यह है कि धनिया के बीज बोर्नियोल और लिनालूल यौगिक हैं जो पाचन प्रक्रिया में मदद करते हैं। धनिया बीज डायरिया से मुकाबला करने के लिए उपयोगी हो सकता है, जो बैक्टीरिया के कारण होता हैं, क्योंकि इसमें जीवाणुरोधी गुण हैं। इसके अलावा धनिए के ताजे पत्तों को छाछ में मिलाकर पीने से बदहजमी, मतली, पेचिश और कोलाइटिस में राहत मिलती है। इसके अलावा आप पेट की बीमारी में दो कप पानी में धनिये के बीज, जीरा, चाय पत्ती और शक्कर डालकर अच्छे से मिला ले। आपको एसिडिटी से आराम मिलेगा।
गठिया में गुणकारी है धनिया का पानी –
धनिया के बीज में विभिन्न प्रकार के सक्रिय यौगिक हैं जो बहुत उपयोगी होते हैं। इसमें एंटीरूमेटिक और एंटी अर्थरिटिक गुण होते हैं। पानी के साथ उबालकर पीने से धनिया गठिया और गठिया के कारण सूजन या संयुक्त सूजन को दूर करने के लिए बहुत उपयोगी है।
आज का राशिफल
🐏 राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। लाभ के मौके बार-बार प्राप्त होंगे। विवेक का प्रयोग करें। बेकार बातों में समय नष्ट न करें। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। व्यापार की गति बढ़ेगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।
🐂 राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी विशेष क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा।
👫 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट व कचहरी के अटके कामों में अनुकूलता आएगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। चोट व रोग से बचें। सेहत का ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।
🦀 राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे बाद में पछताना पड़े। जोखिम न लें।
🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कोर्ट व कचहरी में लंबित कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। सभी काम पूर्ण होंगे। जल्दबाजी न करें।
🏻 राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
रोजगार में वृद्धि तथा बेरोजगारी दूर होगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझ्कर निवेश करें। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। झंझटों से दूर रहें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रमाद न करें।
.🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में कमी रह सकती है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दूसरों के उकसाने में न आकर महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें, लाभ होगा।
🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
जल्दबाजी में कोई काम न करें। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रमाद न करें।
🐊 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। भ्रम की स्थिति बन सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। थकान व कमजोरी महसूस होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। प्रमाद न करें।
🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। घर-बाहर सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर होगी। अचानक कहीं से लाभ के आसार नजर आ सकते हैं। किसी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे।
🐟 राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आंखों को चोट व रोग से बचाएं। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। हल्की हंसी-मजाक किसी से भी न करें। नकारात्मकता रहेगी। अकारण क्रोध होगा। फालतू खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। जोखिम न लें।

साभार- पंडित राजेश मिश्र

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Recent Comments